Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

हरियाणा में होम ब्रॉडबैंड सेवाओं में इस साल रहा जियो का दबदबा

Updated on Saturday, December 27, 2025 18:27 PM IST

चंडीगढ़| रिलायंस जियो ने 2025 में हरियाणा में होम ब्रॉडबैंड सेगमेंट में अपना दबदबा बनाए रखा, और साल के पहले 10 महीनों में राज्य में 2.34 लाख नए जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर ग्राहक जोड़े। जियो ने इस अवधि में हरियाणा में अपने होम ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या में  83% की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की, और 31 अक्टूबर, 2025 तक जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर के कुल ग्राहकों की संख्या 5.14 लाख हो गई।

साल के पहले दस महीनों में जियो ने इस श्रेणी में दर्ज की 83% की प्रभावशाली वृद्धि


भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की दिसंबर 2024 की  ग्राहक डेटा रिपोर्ट के अनुसार, 31 दिसंबर, 2024 तक हरियाणा में जियो के पास जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर के कुल 2.80 लाख ग्राहक थे, जो इसकी वायरलाइन और 5जी और यूबीआर आधारित फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) होम ब्रॉडबैंड सेवाएं हैं, जबकि इसके निकटतम प्रतिस्पर्धी के पास 2.22 लाख वायरलाइन होम ब्रॉडबैंड ग्राहक थे। राज्य में 31 अक्टूबर,2025 तक जियो के होम ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या बढ़कर 5.14 लाख हो गई, जिसमें 1.73 लाख जियो फाइबर और 3.41 लाख जियो एयर फाइबर ग्राहक शामिल हैं। वहीं, जियो का निकटतम प्रतिस्पर्धी अक्टूबर 2025 के अंत तक 3.71 लाख वायरलाइन होम ब्रॉडबैंड ग्राहकों के साथ पिछड़ गया।

जियो की फिक्स्ड वायरलेस और वायरलाइन होम ब्रॉडबैंड सेवाएं राज्य भर के उपभोक्ताओं को विश्व स्तरीय  होम एंटरटेनमेंट और हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान कर रही हैं।इसके अलावा, ट्राई की अक्टूबर 2025 की नवीनतम ग्राहक डेटा रिपोर्ट के अनुसार, जियो हरियाणा में 83.54 लाख ग्राहकों के साथ मोबाइल वायरलेस सेगमेंट में भी लीडर है ।

जियो ने अपनी जियो एयर फाइबर और जियो फाइबर सेवाओं का तेज़ी से विस्तार किया है, जो पूरे हरियाणा में उपलब्ध हैं।राष्ट्रीय स्तर पर, जियो के लिए यह कई उपलब्धियों का वर्ष रहा है और जियो सितंबर 2025 में 50 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार करने वाला पहला भारतीय दूरसंचार सेवा प्रदाता बन गया, जिससे ट्रैफिक वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल डेटा नेटवर्क के रूप में इसकी पोजीशन और मजबूत हो गई। जियो ने विश्व का नंबर 1 एफडब्ल्यूए प्रदाता बनने की दिशा में भी एक बड़ी छलांग लगाई, क्योंकि जियो एयर फाइबर, इसकी 5जी और यूबीआर आधारित फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सेवा, जुलाई 2025 में ग्राहकों की संख्या के मामले में टी-मोबाइल को पीछे छोड़ते हुए वैश्विक लीडर बन गई। अभी इसके 1 करोड़ से अधिक जियो एयर फाइबर ग्राहक हैं, जो विश्व स्तरीय होम एंटरटेनमेंट और असीमित वाईफाई का आनंद ले रहे हैं क्योंकि इसका स्मार्ट सेट टॉप बॉक्स गेमिंग, एंटरटेनमेंट और क्लाउड को एकीकृत करता है।

 

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X