Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

5जी की दौड़ में जियो सबसे आगे, 23 करोड़ ग्राहक जोड़े, होम इंटरनेट में भी सबसे तेज़ बढ़त

Updated on Saturday, December 13, 2025 12:53 PM IST

 

नई दिल्ली: जियो देश में 5G टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा खिलाड़ी बनकर उभरा है। CLSA की नई रिपोर्ट बताती है कि अब तक 23 करोड़ से ज्यादा ग्राहक जियो के 5G नेटवर्क से जुड़ चुके हैं, कोई भी भारतीय ऑपरेटर इतनी बड़ी तादाद में 5जी यूजर नहीं जोड़ सका है। रिपोर्ट के मुताबिक जियो का 5G स्टैंड-अलोन नेटवर्क पूरे देश में सबसे बड़ा और तकनीकी रूप से सबसे बेहतर है, और इसी नेटवर्क के दम पर जियो को 5G की दौड़ में सबसे आगे खड़ा दिखाई दे रहा है। कंपनी के कुल 50 करोड़ से अधिक ग्राहकों में से करीब आधे अब 5G सर्विस पर शिफ्ट हो चुके हैं।

जियो-एयरटेल के कुल 40 करोड़ 5G यूज़र, इसमें जियो की हिस्सेदारी सबसे अधिक
जियो के 2.3 करोड़ होम ब्रॉडबैंड में से 95 लाख जियोएयरफाइबर पर

 


रिपोर्ट के मुताबिक जियो और एयरटेल मिलकर देश में 40 करोड़ से अधिक 5G उपयोगकर्ता जोड़ चुके हैं, और भारत के मोबाइल डेटा बाजार में इन दोनों कंपनियों की सम्मिलित राजस्व हिस्सेदारी 81% तक पहुंच गई है। 5G शुरू होने के बाद से बाजार की अधिकतर वृद्धि इन्हीं दो कंपनियों के हिस्से में आई है। इसमें से भी जियो ने 5जी के क्षेत्र में लीडर की भूमिका निभाई है। रिपोर्ट के अनुसार देश भर में 5G स्मार्टफोन की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ी है। यह अब 91% का आंकड़ा छू चुकी है। 5जी के तेज़ नेटवर्क विस्तार को इसने और मजबूती दी है।
जियो केवल मोबाइल 5G में ही नहीं, बल्कि घरों में इंटरनेट पहुंचाने की श्रेणी में भी सबसे आगे निकल गया है। कंपनी के पास 2.3 करोड़ होम ब्रॉडबैंड ग्राहक हैं, और इनमें से 95 लाख घर अब जियो के 5G FWA (Fixed Wireless Access) यानी जियोएयरफाइबर पर चल रहे हैं। कंपनी का लक्ष्य जियोफाइबर व जियोएयरफाइबर से 10 करोड़ ग्राहकों को जोड़ने का है। जियो का 5G FWA देश में होम इंटरनेट की तस्वीर तेजी से बदल रहा है और नए उपयोगकर्ताओं को जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम बन रहा है। भारत के लगभग 30 करोड़ घरों में से वायर्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शन केवल 4.5 करोड़ घरों तक ही पहुंचा है। ऐसे में इस सेगमेंट में वृद्धि की बहुत बड़ी गुंजाइश है।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X