Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

जियो प्लेटफॉर्म की इक्विटी वैल्यू 148 अरब डॉलर होगी - आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

Updated on Friday, October 24, 2025 17:24 PM IST




मुंबई, देश के नामी ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने सितंबर-27 में जियो प्लेटफॉर्म लिमिटेड की इक्विटी वैल्यू को अपग्रेड करके 148 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 13,000 अरब रुपए) कर दिया है। हालिया जारी रिपोर्ट में ब्रोकिंग कंपनी ने उम्मीद जताई है कि वित्त वर्ष 2025 से 2028 के बीच जियो प्लेटफॉर्म का EBITDA/PAT CAGR में वित्तीय प्रदर्शन 18 से 21 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा। वित्त वर्ष 2028 तक कंपनी का ‘फ्री कैश फ्लो’ भी बढ़कर 558 अरब रुपए होने की उम्मीद है। इसके साथ ही आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने स्पेक्ट्रम की कीमतों में गिरावट की संभावना भी जताई है। जिसका सीधा फायदा जियो प्लेटफॉर्म को मिलेगा।



पिछले माह एक अन्य ब्रोकरिंग फर्म जे पी मॉर्गन ने जियो प्लेटफॉर्म का इक्विटी वैल्यूएशन 136 अरब डॉलर (करीब 11,936 अरब रुपए) लगाया था। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने पिछले अनुमानों से 12 अरब डॉलर (करीब 1,050 अरब रुपए) अधिक का अनुमान पेश किया है। बताते चलें कि हाल ही में रिलायंस की सालाना आम बैठक में मुकेश अंबानी ने वर्ष 2026 की पहली छमाही में जियो का IPO लाने का ऐलान किया था। ऐसे में जियो की इक्विटी वैल्यू में उछाल, निवेशकों की उत्सुकता को और बढ़ाएगा।  

जियो प्लेटफॉर्म की इक्विटी वैल्यू 148 अरब डॉलर होगी - आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज


     भारती एयरटेल का टारगेट प्राइस भी 1960 रु से बढ़ाकर 2400 रु किया

    अगले वर्ष की पहली छमाही में जियो का IPO आने की है उम्मीद

     इससे पहले जे पी मॉर्गन ने जियो का इक्विटी वैल्युएशन 136 अरब डॉलर लगाया था


ब्रोकरिंग फर्म ने भारती एयरटेल को भी बाय यानी खरीद की रेटिंग में अपग्रेड किया है। अपने रिवाइज्ड वैल्यूएशन में भारती के लिए टारगेट प्राइस रुपए 1960 से बढ़ाकर रुपए 2,400 कर दिया है। बढ़ती विजिबिलिटी और बेहतर फाइनेंस स्ट्रक्चर को इसकी वजह बताया गया है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का मानना है कि जियो प्लेटफॉर्म लिमिटेड नए बिजनेस जैसे कि कंटेंट, स्टोरेज, डिजिटल एंटरप्राइज सॉल्यूशन, MSME के लिए मैनेज्ड सर्विस और रिलायंस इंटेलिजेंस द्वारा संचालित AI डिप्लॉयमेंट को भी आगे बढ़ा रहा है। ये नए एरिया, मीडियम टर्म में और अधिक वैल्यू क्रिएट कर सकते हैं। कंपनी ने अनुमान लगाया है कि वित्त वर्ष 2025 से 2028 के बीच, जियो प्लेटफॉर्म के नॉन-कनेक्टिविटी बिजनेस का ग्रोथ रेट 46.7% रहेगा। ब्रोकरिंग फर्म ने माना है कि जियो प्लेटफॉर्म ने जिस तरह 5जी रोलआउट किया है और 6जी के पेटेंट हासिल किए हैं उसका फायदा भी कंपनी को मिलेगा। बताते चलें कि 5जी मार्किट में जियो का हिस्सा 66 फीसदी से अधिक का है।

रिपोर्ट में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने भारतीय टेलीकॉम कंपनियों के वैल्यूएशन अपग्रेड के कई कारण गिनाए हैं। इनमें सेक्टर का बेहतर बिज़नेस, शानदार फाइनेंशियल स्ट्रक्चर, बिज़नेस के मोर्चे पर 5G पुश और डाउनग्रेड की कम गुंजाइश शामिल हैं। टेलीकॉम कंपनियां फिक्स्ड ब्रॉडबैंड, वैल्यू-एडेड सर्विसेज़ के साथ-साथ एंटरप्राइज ऑफरिंग, जिसमें डेटा सेंटर, SaaS और मैनेज्ड सर्विसेज़ जैसे प्रोडक्ट्स भी बढ़ा रही हैं। 

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X