Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

जियो का लाभ 12.8 फीसदी बढ़कर 7,379 करोड़ हुआ

Updated on Sunday, October 19, 2025 16:05 PM IST

मुंबई: वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में जियो ने कुल 7,379 करोड़ का लाभ कमाया है। जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 12.8 फीसदी ज्यादा है। जियो प्लेटफॉर्म्स का EBIDTA भी 17.7% वर्ष दर वर्ष आधार पर बढ़कर ₹18,757 करोड़ दर्ज हुआ। जियो के कुल ग्राहकों की संख्या इस तिमाही 83 लाख बढ़ गई। सितंबर 2025 तक जियो का कुल ग्राहक आधार 50 करोड़ 64 लाख से अधिक रहा। यह भारतीय टेलीकॉम के इतिहास में सबसे खास उपलब्धि है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के दूसरी तिमाही के नतीजों में इन आंकड़ों का खुलासा हुआ।

• जियो नेटवर्क ने कुल 58.4 अरब जीबी डेटा ट्रैफिक हैंडल किया
• वॉयस ट्रैफिक 1.5 ट्रिलियन मिनिट्स दर्ज किया गया
• वायरलेस डेटा ट्रैफ़िक में 5G का हिस्सा अब लगभग 50% हो गया है


जियोट्रू5G के ग्राहकों की संख्या भी बढ़कर 23 करोड़ 40 लाख को पार कर गई। जियो के कुल वायरलेस ट्रैफ़िक में 5G का हिस्सा अब लगभग 50% हो गया है। तिमाही में जियो नेटवर्क ने कुल 58.4 अरब जीबी डेटा ट्रैफिक हैंडल किया। वहीं नेटवर्क पर वॉयस ट्रैफिक 1.5 ट्रिलियन मिनिट्स दर्ज किया गया। जियो के 50 करोड़ का आंकड़ा छूने पर जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा "जियो ने अब तक 50 करोड़ से ज़्यादा ग्राहकों को डिजिटल सेवाएं देकर उनके रोज़मर्रा के जीवन में मदद की है। यह जियो की डीप-टेक पहलों के कारण संभव हुआ है, जिसने भारत में तकनीकी क्रांति को गति दी है और यह हमारे प्रधानमंत्री की ‘डिजिटल इंडिया मिशन’ की रीढ़ बन चुका है।
जियो नए युग की तकनीकें लाता रहेगा और हर भारतीय नागरिक के जीवन को बेहतर बनाता रहेगा। जियो ने पूरी तरह से देश में विकसित यानी मेड इन इंडिया तकनीक को बड़े पैमाने पर सफलतापूर्वक लागू किया है और अब यह तकनीक दुनिया भर में ले जाने की तैयारी कर रहा है। " कंपनी के मुताबिक जियो की फ़िक्स ब्रॉडब्रांड सेवा ने इस तिमाही में हर महीने 10 लाख घर जोड़े। इसके साथ ही जियो के साथ अब कुल 2 करोड़ 30 लाख परिसर जुड़ चुके हैं। जियो एयरफ़ाइबर दुनिया में सबसे आगे बना हुआ है और इसका सबस्क्राइबर बेस बढ़कर 95 लाख हो गया है।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X