Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

टोल प्लाजा पर लंबी कतारों से मिलेगा छुटकारा, जियो पेमेंट्स बैंक टोल कलेक्शन’ का करेगा इस्तेमाल

Updated on Monday, October 13, 2025 17:46 PM IST

 

 

मुंबई, जियो पेमेंट्स बैंक को फ़ासटैग ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन पर आधारित मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोल कलेक्शन सिस्टम को लागू करने के लिए दो टोल प्लाज़ा का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। जियो पेमेंट्स बैंक, एक डिजिटल-फर्स्ट पेमेंट्स बैंक है और जियो फ़ाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड की सहायक कंपनी है। इसे गुरुग्राम - जयपुर के बीच शाहजहांपुर और मनोहरपुरा में प्रबंधन के लिए दो टोल प्लाज़ा मिले हैं । मल्टीलेन, फ़्री फ़्लो टोलिंग सिस्टम, टोल वसूल करने का एक तरीका है जिसमें वाहन की पहचान कर उसे क्लासिफ़ाई करना और टोल चार्ज करना शामिल है।

 

टोल प्लाजा पर लंबी कतारों से मिलेगा छुटकारा, जियो पेमेंट्स बैंक टोल कलेक्शन’ का करेगा इस्तेमाल

इस नई व्यवस्था में टोल प्लाज़ा पर गाड़ियों को रोकने, धीरे करने या किसी तय लेन में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। वाहनों से टोल चार्ज करने के लिए रेडियो फ़ीक्वेंसी की पहचान, एएनपीआर, डेडिकेटेड शॉर्ट रेंज कम्युनिकेशन और ग्लोबल नैविगेशन सैटेलाइट सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है। इस तकनीक के इस्तेमाल से वाहनों को टोल प्लाज़ा पर रुकना नहीं पड़ेगा और यातायात सुचारु रूप से चलता रहेगा।

जियो पेमेंट्स बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ विनोद ईश्वरन ने कहा, “हमारा मिशन हर पेमेंट को डिजिटल बनाना, ढांचागत सुविधाओं को देश के कोने-कोने में पहुंचाना और देश के नागरिकों को बेहतर फाइनेंशियल सर्विस देना है। हम मोबिलिटी की क्षमता को लगातार बढ़ा रहे हैं ताकि टोल वसूल करने का काम बेहतर तरीके से किया जा सके।” इन दोनों प्लाज़ा के अनुबंध भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (IHMCL) द्वारा लाए गए टेंडर के अंतर्गत किए गए हैं। जियो पेमेंट्स बैंक, पहले से ही देशभर के राजमार्गें पर 11 टोल प्लाज़ा का काम संभाल रहा है। टोल मैनेजमेंट के दो और नए प्रोजेक्ट मिलने के साथ ही जियो पेमेंट्स बैंक देश की ढांचागत सुविधाओं के काम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार नज़र आ रहा है। इस काम में उसे जियो प्लेटफ़ॉर्म्स की डिजिटल कार्यकुशलता की भी मदद मिलेगी। 

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X