Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

छोटे दुकानदारों को मिलेगा 24 घंटे काम करने वाला “जियो एजेंटिक एआई” असिस्टेंट

Updated on Friday, October 10, 2025 18:12 PM IST

 

 

नई दिल्ली, छोटे दुकानदार और माइक्रो एंटरप्राइज अब बड़े मार्किट प्लेयर को टक्कर दे पाएंगे। रिलायंस जियो, छोटे दुकानदारों का बिजनेस बढ़ाने के लिए एक एआई असिस्टेंट लेकर आया है। ऐसा एआई असिस्टेंट जो पूरे 24 घंटे, ग्राहकों के कॉल अटेंड करेगा, उनके सवालों के जवाब देगा, ऑर्डर लिखेगा, डिलिवरी सुनिश्चित करेगा, अपॉइंटमेंट फिक्स करेगा, कंफर्मेशन मैसेज भेजेगा और वो भी बिना थके। रिलायंस जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में इस तकनीक का प्रदर्शन किया है।

छोटे दुकानदारों को मिलेगा 24 घंटे काम करने वाला “जियो एजेंटिक एआई” असिस्टेंट
जल्द ही 10 भारतीय भाषाओं में शुरू होगा
माइक्रो एंटरप्राइज को टेक्नोलॉजी से जोड़ेगा
सेल्समैन का काम भी करेगा जियो एजंटिक एआई

माइक्रो एंटरप्राइज के लिए खासतौर पर तैयार किया गया जियो एजेंटिक एआई असिस्टेंट अभी हिंदी और अंग्रेजी में बात कर सकता है। जल्द ही तेलुगु और कन्नड़ भाषा में इसकी टेस्टिंग शुरू होगी। कंपनी की योजना इसे 10 भारतीय भाषाओं में शुरू करने की है। भारतीयों के बात करने के तरीके से परिचित, जियो एजेंटिक एआई असिस्टेंट के बात करने का लहज़ा और शब्दों का चयन इतना सटीक है कि ग्राहकों के लिए यह पहचान पाना काफी कठिन होगा कि वे एआई से बात कर रहे हैं या किसी इंसान से।
छोटे दुकानदारों और छोटे बिजनेस के लिए जियो एजेंटिक एआई, सेल्समैन का काम भी बखूबी कर सकता है। किसी नए प्रोडक्ट को बेचना हो तो जियो एजेंटिक एआई असिस्टेंट मदद करेगा। प्रोडक्ट व ऑफर की जानकारी के साथ वह ग्राहकों को फोन कर सकता है। उनके सवालों का जवाब दे सकता है। दुकान या बिजनेस के पते की जानकारी भी उपलब्ध करा सकता है।

जियो का एआई असिस्टेंट कभी छुट्टी पर नहीं जाएगा। 24 घंटे में किसी भी वक्त कॉल करने या कॉल लेने के लिए यह हमेशा तैयार रहता है। और हां एक से ज्यादा ग्राहक अगर एक समय पर कॉल कर रहे हों तो भी फिक्र की कोई बात नहीं। एआई असिस्टेंट एक साथ सभी कॉल के जवाब देगा और उनकी अलग अलग जरूरतों के मुताबिक सॉल्युशन प्रोवाइड कराएगा।

कंपनी के मुताबिक - टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में न के बराबर जानकारी, डिजिटल बिजनेस या कहें ई-कॉमर्स का सीमित उपयोग, छोटे बिसनेस को आगे बढ़ने से रोकता है। बाजार की बड़ी कंपनियों से मुकाबला करने के लिए उनके पास संसाधन भी सीमित होते हैं। “जियो एजेंटिक एआई” छोटे दुकानदारों को बिजनेस की नई राह दिखाएगा। और वे भी इस नई डिजिटल दुनिया के साथ कदम से कदम मिला कर चल सकेंगे।“ बैकएंड पर यह एआई असिस्टेंट जियो के सिक्योर सर्वर का इस्तेमाल करेगा। डेटा सिक्योररिटी और स्पीड के लिए जियो क्लाउड और जियो के ही ट्रू 5जी नेटवर्क का उपयोग करेगा। 

 

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X