Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

जियो क्लाउड गेमिंग- जियोगेम्स ऐप पर खेल सकेंगे हाईएंड ऑनलाइन गेम

Updated on Thursday, October 09, 2025 18:03 PM IST

 

नई दिल्ली, जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ऑनलाइन गेमिंग उद्योग की शक्ल पूरी तरह बदलने वाले हैं। हाई-एनिमेशन या कहें हाई-एंड इंटेरेक्टिव गेम खेलने के लिए अब मंहगे गैजेट्स की जरूरत नहीं रह जाएगी। जियो क्लाउड गेमिंग टेक्निक के जरिए क्लाउड गेम्स ऑनलाइन खेलने के लिए यूजर को बस एक अच्छे इंटरनेट कनेक्शन और जियोगेम्स ऐप की जरूरत पड़ेगी। लैपटॉप, पीसी, स्मार्टफ़ोन, जियो सेट-टॉप बॉक्स और वेब ब्राउज़र पर गेमिंग की जा सकती है, वो भी बिना कुछ डाउनलोड किए। बस कोई भी गेम चुनिए और खेलना शुरू करिए। टेक्कन 7, एलडन और रिंग जैसे ट्रिपल-ए टाइटल गेम, अब जियो क्लाउड टेक्निक के माध्यम से आसानी से खेले जा सकेंगे।

 

जियो क्लाउड गेमिंग- जियोगेम्स ऐप पर खेल सकेंगे हाईएंड ऑनलाइन गेम
टेक्कन 7, एलडन और रिंग जैसे ट्रिपल-ए टाइटल गेम अब जियो क्लाउड पर हो जाएंगे लिंक
हाईएंड ऑनलाइन गेमिंग के लिए अब मंहगे कंसोल की जरूरत नहीं
किसी भी ब्लूटूथ रिमोट के जरिए हाईएंड गेम को करिए एक्सेस

गेमर्स 298 रु वाला जियोगेम्स ऐप का 28 दिनों की वैलेडिटी वाला प्लान ले सकते हैं। सब्सक्रिप्शन लेने पर जियोगेम्स पर उपलब्ध 500 ऑनलाइन गेम्स खेलने को मिलेंगे। इसके बावजूद गेमर्स अगर चाहें तो ‘स्टीम’ से अपने पसंदीदा गेम खरीद कर उन्हें जियो क्लाउड गेमिंग टेक्निक में जोड़ सकते हैं। यानी पूरा गेम अब जियो की क्लाउड गेमिंग पर शिफ्ट हो जाएगा। जियो की क्लाउड गेमिंग टेक्निक, हाईएंड ऑनलाइन गेमिंग के लिए मंहगे कंसोल की जरूरत को खत्म कर देगी। किसी भी ब्लूटूथ रिमोट के जरिए जियोगेम्स, गेमिंग कंसोल में तब्दील हो जाएगा। जियोगेम्स पर स्टूडेंट्स के लिए 48 रु का प्रो-पास सब्सक्रिप्शन भी उपलब्ध है, जो तीन दिनों तक वैलिड रहता है। जियो की क्लाउड गेमिंग टेक्निक से उम्मीद लगाई जा रही है कि इससे देश में ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा मिलेगा। रिलायंस जिये ने इस क्लाउड गेमिंग टेक्नोलॉजी को दिल्ली के यशोभूमि में चल रही इंडिया-मोबाइल-कांग्रेस में प्रदर्शित किया है।

 

 

 

 

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X