Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

जियोभारत- देश का पहला ‘सेफ्टी फर्स्ट’ मोबाइल फोन, कीमत मात्र ₹799

Updated on Wednesday, October 08, 2025 17:18 PM IST

 

नई दिल्ली, जियोभारत सीरीज का मौजूदा मोबाइल फोन नए सेफ्टी-शील्ड फीचर के साथ बाजार में उतरने को तैयार है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में रिलायंस जियो ने इस पावरपैक्ड मोबाइल फोन के फीचर्स से पर्दा हटाया। फोन की खासियत है कि हमेशा कनेक्टेड रहने के साथ, यह आपके अपनों को स्कैम और फ्रॉड से सुरक्षा देगा। इसे खासतौर पर बच्चों, महिलाओं और बुज़ुर्गों की सुरक्षा और कनेक्टिविटी के लिए एक स्मार्ट सॉल्युशन के तौर पर डिज़ाइन किया गया है। देश के सबसे किफ़ायती फ़ोन में से एक, जियोभारत की कीमत मात्र ₹799 है।

इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ धोखाधड़ी ने विकराल रूप ले लिया है। परिवारों में इस बात की चिंता बनी रहती है कि आपके अपने इस वक्त कहां हैं। जियोभारत फोन के सेफ्टी फीचर इसी चिंता से मुक्त कराते हैं। आपके अपने कहीं भी हों उनके ठिकाने या लोकेशन के बारे में सटीक जानकारी देने की ताकत रखता है जियोभारत। फोन का इस्तेमाल भी बेहद आसान है इसलिए बुजुर्ग इसका सरलता से उपयोग कर सकते हैं।

 

जियोभारत - देश का पहला ‘सेफ्टी फर्स्ट’ मोबाइल फोन, कीमत मात्र ₹799
लोकेशन मॉनिटरिंग, यूसेज मैनेजर और रीयल टाइम फोन हेल्थ फीचर

जियो स्टोर्स, प्रमुख मोबाइल आउटलेट्स, जियोमार्ट, अमेज़न और स्विगी इंस्टामार्ट पर उपलब्ध

जियोभारत मोबाइल पर फोन- यूसेज मैनेज करना भी आसान है। आपके अपने कहीं अनजान व्यक्तियों के झांसे में तो नही आ रहे, इसे भी जियोभारत से कंट्रोल किया जा सकता है। यानी कौन कॉल या मैसेज कर सकता है या कौन नहीं इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। इंटरनेट की अवांछित साइटों व कंटेंट को भी बच्चों तक पहुंचने से रोका जा सकता है। 7 दिनों तक के बैटरी बैकअप वाला जियोभारत, फोन की बैटरी व हेल्थ के बारे में भी रीयल टाइम जानकारी उपलब्ध कराता है।

रिलायंस जियो के प्रेसिडेंट सुनील दत्त ने कहा "हमारा मानना है कि तकनीक ऐसी होनी चाहिए जो हर भारतीय को कनेक्ट करने के साथ उनकी सुरक्षा भी करे। जियोभारत सेफ्टी-फर्स्ट सॉल्युशन इसी उद्देश्य से बनाया गया है। यह सिर्फ़ एक फ़ोन फ़ीचर नहीं बल्कि एक सुरक्षा इनोवेशन है। जो परिवारों को आसान और किफ़ायती तरीके से मानसिक शांति देगा। जियो ने दिखाया है कि तकनीक लाखों लोगों के लिए रोज़मर्रा की ज़िंदगी को सुरक्षित और सरल बना सकती है। नए जियोभारत सेफ्टी-फर्स्ट फ़ोन जियो स्टोर्स, प्रमुख मोबाइल आउटलेट्स, जियोमार्ट, अमेज़न और स्विगी इंस्टामार्ट पर उपलब्ध हैं।

 

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X