Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

आजियो स्टोर्स पर एचएसबीसी इंडिया के कार्डधारकों को मिलेंगे खास फायदे

Updated on Friday, September 26, 2025 18:29 PM IST

 

मुंबई, भारत के अग्रणी फ़ैशन ई-कॉमर्स डेस्टिनेशन, आजियो और एचएसबीसी इंडिया ने रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है इस साझेदारी के तहत एचएसबीसी इंडिया कार्डधारकों को आजियो, आजियो Luxe और आजियो Gram के फ़ैशन स्टोर्स पर विशेष सुविधाएंऔर लाभ मिलेंगे। अलग अलग उपभोक्ता वर्गों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए आजियो अपने चुनींदा स्टोर्स में तीन अलग-अलग तरह के कॉर्नर बनाएगा। रोज़मर्रा के फ़ैशन के लिए एचएसबीसी TRNDin (आजियो), लक्ज़री ब्रांड्स, डिज़ाइनर लेबल्स के लिए एचएसबीसी Vault (आजियो Luxe), और जेन-ज़ी के लिए विशेष तौर पर तैयार किए गए माइक्रो-ट्रेंड एचएसबीसी HAUL HUB (आजियो Gram)।

आजियो स्टोर्स पर एचएसबीसी इंडिया के कार्डधारकों को मिलेंगे खास फायदे

कई तरह के छूट और ईनाम भी,अभिनेत्रीतारा सुतारिया बनी चेहरा

लॉन्च के अवसर पर आजियो के प्रवक्ता ने कहा: "एचएसबीसी के साथ हमारा सहयोग, फ़ैशन को ग्राहकों के और करीब लाएगा, साथ ही इससे कई तरह के फायदे और नया अनुभव भी मिलेगा। हम साथ मिलकर एक शक्तिशाली फ़ैशन इकोसिस्टम बना रहे हैं जो भारत में खरीदारी के तरीकों को बेहतर बनाएगा।"

एचएसबीसी इंडिया के इंटरनेशनल वेल्थ एंड प्रीमियर बैंकिंग के प्रमुख, संदीप बत्रा ने कहा, "हम अपने ग्राहकों की जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आजियो के साथ हमारी साझेदारी इसी दृष्टिकोण का प्रमाण है। इस सहयोग से हम अपने ग्राहकों को न केवल भारत के सबसे विविध फैशन पोर्टफोलियो तक पहुँच प्रदान कर रहे हैं, बल्कि विशेष अनुभव, पुरस्कार और सरल भुगतान सुविधाएं भी प्रदान कर रहे हैं। यह सहयोग हमारे ग्राहकों को उनके व्यक्तित्व और आकांक्षाओं के अनुरूप विकल्प प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे उनके खरीदारी के अनुभव का हर पल वास्तव में असाधारण बन जाएगा।

इस खास साझेदारी की शुरुआत तारा सुतारिया के साथ हुई, जो इस अभियान का चेहरा हैं। मुंबई में एक हाई-फ़ैशन लॉन्च इवेंट में दिखाई गई दो स्टाइलिश विज्ञापन फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया है। लॉन्च इवेंट में एक क्यूरेटेड फ़ैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें सीज़नल फैशन ट्रेंड दिखाए गए। इस स्टाइलिश इवेंट में बड़े पर्दे और ओटीटी से जुड़ी कई हस्तियों ने शिरकत की। 

 

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X