Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

जियो पेमेंट्स बैंक का 'सेविंग्स प्रो' लॉन्च

Updated on Tuesday, September 23, 2025 17:01 PM IST

 

मुंबई, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की सहायक कंपनी, जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड ने 'सेविंग्स प्रो' के लॉन्च की घोषणा की है। यह सर्विस जियो पेमेंट्स बैंक में ग्राहकों की बचत को या कहें अतिरिक्त धन को स्वाचालित तरीके से ओवरनाइट म्यूचुअल फंड्स के 'ग्रोथ प्लान' में निवेश कर देगी। सर्विस लेने वाले ग्राहकों को अपने निष्क्रिय पड़े पैसे पर अधिक कमाई का मौका मिलेगा। यह निवेश प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल ‘जियोफाइनेंस ऐप’ के माध्यम से की जाएगी। सिर्फ कुछ ही क्लिक करने पर, कोई भी जियो पेमेंट्स बैंक खाताधारक सेविंग्स प्रो खाते में अपग्रेड कर सकता है। अपग्रेड करने पर ग्राहक अपने एकाउंट में पैसे की एक सीमा निर्धारित कर सकेंगे, जो शुरुआती चरण में ₹5,000 से शुरू होगी। खाते में इस सीमा से अधिक जमा, अतिरिक्त धनराशि स्वचालित रूप से कम जोखिम वाले चुनिंदा ओवरनाइट म्यूचुअल फंडों में निवेश कर दी जाएगी।

 

जियो पेमेंट्स बैंक का 'सेविंग्स प्रो' लॉन्च, सेविंग्स को करेगा ओवरनाइट म्यूचुअल फंड्स में ऑटो-इनवेस्ट
ग्राहकों को मिलेगा अधिक रिटर्न

ग्राहक इस सुविधा के माध्यम से प्रतिदिन ₹1,50,000 तक का निवेश कर सकते हैं। रिडेम्पशन की प्रक्रिया भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार की जाएगी। ग्राहकों के पास अपने निवेश का 90% तक तुरंत रिडीम करने की सुविधा होगी, जिसकी अधिकतम तत्काल रिडेम्पशन सीमा ₹50,000 है। इससे अधिक राशि को 1 से 2 कार्यदिवसों के भीतर रिडीम किया जा सकेगा। खास बात यह है कि ग्राहक का अपने पैसे पर पूरा नियंत्रण रहेगा। यहां कोई एंट्री या एग्जिट लोड नहीं होगा, कोई छिपा हुआ शुल्क या लॉक-इन पीरियड भी ग्राहक पर नहीं थोपा जाएगा। ग्राहक अच्छे म्यूचुअल फंड देख सकते हैं, सीमा निर्धारित या संशोधित कर सकते हैं, और पूरी पारदर्शिता के साथ निवेश के रिटर्न को ट्रैक कर सकते हैं।

 

लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए, जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विनोद ईश्वरन ने कहा, "कम ब्याज दरों के माहौल में, आज के वित्तीय रूप से जागरूक ग्राहक अपनी बचत बढ़ाने के लिए बेहतर विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। सेविंग्स प्रो उन्हें निष्क्रिय बैंक बैलेंस को कमाई के अवसर में बदलने का मौका देगा। बिना किसी कागजी कार्रवाई, बिना किसी लागत और आसान पहुँच के साथ, हम एक भविष्य का उत्पाद पेश कर रहे हैं जो आज भारतीयों की धन प्रबंधन की इच्छा के अनुरूप है। कंपनी ने अपने वक्तव्य में कहा कि जियो पेमेंट्स बैंक का सेविंग्स प्रो, वित्तीय निर्णय लेने को सरल बनाने और निवेश से जुड़ी बचत को हर भारतीय तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसे अनुभवी और पहली बार निवेश करने वाले दोनों प्रकार के निवेशकों की सेवा के लिए तैयार किया गया है। 

 

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X