Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए रिलायंस ने बढ़ाया मदद का हाथ

Updated on Wednesday, September 10, 2025 19:20 PM IST

चंडीगढ़, 10 सितंबर, 2025: रिलायंस, पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से राहत के लिए राज्य प्रशासन, पंचायतों और स्थानीय स्वंयसेवी संगठनों के साथ पिछले कई दिनों से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। खासतौर से अमृतसर और सुल्तानपुर लोधी के सबसे ज़्यादा प्रभावित गाँवों में तत्काल राहत पहुँचाई जा रही है। कंपनी पोषण, शेल्टर, सार्वजनिक स्वास्थ्य और पशुधन के स्तर पर 10 सूत्रीय सहायता कार्यक्रम चला रही है।
 

  • इस कठिन समय में हम पंजाब के साथ खड़े हैं – अनंत अंबानी
  • रिलायंस फ़ाउंडेशन, वनतारा, रिलायंस रिटेल और जियो सभी राहत कार्य में जुटे हैं।
  • 10,000 से ज़्यादा परिवारों तक मानवीय सहायता पहुँचाई जा रही है

 


जमीनी स्तर पर रिलायंस कई तरह से सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रही है। बाढ़ पीड़ितों में पोषण को बनाए रखने कि लिए 10 हजार से अधिक परिवारों के लिए राशन किट दी जा रही हैं। जिन परिवारों के मुखिया महिलाएं या बुजुर्ग हैं ऐसे 1 हजार परिवारों को 5 हजार रु मूल्य के वाउचर दिए जा रहे हैं। सामुदायिक रसोई के लिए राशन और सुरक्षित पेयजल के लिए पोर्टेबल वाटर फिल्टर लगाए जा रहे हैं। विस्थापित परिवारों के लिए तिरपाल, ग्राउंडशीट, मच्छरदानी, रस्सियाँ और बिस्तर जैसी जरूरी राहत सामग्री वितरित की जा रही है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने कहा “इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएँ पंजाब के लोगों के साथ हैं। बहुत से परिवारों ने अपने घर और कारोबार खो दिए हैं। पूरा रिलायंस परिवार आज पजांब के साथ खड़ा है। लोगों के साथ जानवरों के लिए भोजन, पानी और आश्रय का इंतजाम किया जा रहा है। हम राहत की दस-सूत्रीय योजना पर काम कर रहे हैं और इस कठिन समय में हर कदम पंजाब के साथ हैं।


बाढ़ के वक्त व बाढ़ का पानी उतरने के बाद बीमीरियां न फैलें इसका भी ध्यान रिलायंस द्वारा रखा जा रहा है। जल स्रोतों को कीटाणुरहित करने के उपाय किए जा रहे हैं। हर प्रभावित परिवार को स्वच्छता संबंधी आवश्यक वस्तुओं से युक्त एक स्वच्छता किट दी जा रही है। गांव में जिन पशुओं को तत्काल देखभाल की जरूरत है उन्हें त्वरित सहायता दी जा रही है। रिलायंस फाउंडेशन, वनतारा और पशुपालन विभाग मिलकर दवाएँ और टीके लगाने के लिए पशुधन शिविर स्थापित कर रहे हैं। लगभग 5,000 मवेशियों के लिए 3,000 सिलेज बंडल वितरित किए जा रहे हैं।
वनतारा की 50 से अधिक सदस्यों वाली विशेषज्ञ टीम, आधुनिक बचाव उपकरणों और विशेषज्ञों के साथ, बचाए गए पशुओं के उपचार, मृत पशुओं के सम्मानजनक वैज्ञानिक दाह संस्कार सुनिश्चित करने और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय में संभावित बीमारियों के प्रकोप को रोकने के प्रयासों में सहयोग कर रही है।
रिलायंस की टीमें जिला प्रशासन, पशुपालन विभाग और स्थानीय पंचायतों के साथ मिलकर चौबीसों घंटे काम कर रही हैं। जियो की पंजाब-टीम ने एनडीआरएफ टीमों के साथ समन्वय में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नेटवर्क बहाल करने में अपनी पूरी ताकत लगा दी। जियो की टीमें पूरे राज्य में 100% कनेक्टिविटी सुनिशिचित करने में जी-जान से लगी हैं। रिलायंस रिटेल भी 21 आवश्यक वस्तुओं का सूखा राशन किट और स्वच्छता किट भेज रही है। कंपनी का कहना है कि संकट की इस घड़ी में, हम  पंजाब के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X