Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

भारत में AI के लिए रिलायंस और गूगल क्लाउड ने हाथ मिलाया

Updated on Saturday, August 30, 2025 18:18 PM IST

 

मुंबई, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए गूगल क्लाउड के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। साझेदारी की घोषणा करते हुए रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने स्पष्ट किया कि यह गठजोड़ भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाने में मदद करेगा। रिलायंस के काम को गति देने के लिए गुजरात के जामनगर में रिलायंस और गूगल क्लाउड मिलकर एक अत्याधुनिक, एआई-केंद्रित क्लाउड रीजन बनाएंगे। खास बात यह है कि यह नया प्रोजेक्ट पूरी तरह से ग्रीन एनर्जी से चलेगा। जामनगर को मुंबई और दिल्ली जैसे प्रमुख महानगरों से जोड़ने के लिए रिलायंस जियो उच्च क्षमता वाली इंट्रा- और इंटर-मेट्रो फाइबर कनेक्टिविटी देगा।

भारत में AI के लिए रिलायंस और गूगल क्लाउड ने हाथ मिलाया
जामनगर में रिलायंस को समर्पित ‘एआई-केंद्रित क्लाउड रीजन’ बनेगा
गूगल क्लाउड विश्वस्तरीय, नवीनतम पीढ़ी की जनरल एआई कंप्यूटिंग लाएगा तो रिलायंस अत्याधुनिक क्लाउड सुविधाओं का डिज़ाइन, निर्माण और संचालन करेगा

 

रिलायंस, जामनगर में अत्याधुनिक क्लाउड सुविधा और संबंधित नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर का डिज़ाइन, निर्माण और संचालन करेगा। तो वहीं गूगल क्लाउड अपने शक्तिशाली एआई हाइपरकंप्यूटर और एआई स्टैक को लगाएगा। जो जनरेटिव एआई मॉडल, डेवलपमेंट प्लेटफ़ॉर्म और एआई-संचालित एप्लिकेशन देगा। यह एआई-केंद्रित क्लाउड रीजन जियो के डिजिटल नेटवर्क को ताकत देगा, सुरक्षा बढ़ाएगा और उसके बुनियादी ढ़ांचे को मजबूत करेगा। साथ ही रिलायंस रिटेल के इकोसिस्टम को बेहतर बनाने, विश्वसनीयता बढ़ाने और सुरक्षा प्रदान करने का काम भी करेगा। रिलायंस के सभी व्यवसायों को एआई का उपयोग करके प्रदर्शन सुधारने में भी यह प्रोजेक्ट मदद करेगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक, मुकेश डी. अंबानी ने कहा: "गूगल क्लाउड के साथ यह साझेदारी भारत की टेक्नोलॉजी यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ेगी। रिलायंस के बुनियादी ढाँचे, रिन्यूएबल एनर्जी और राष्ट्रव्यापी नेटवर्क के सहयोग से, गूगल क्लाउड की एआई क्षमताओं को जामनगर में लाकर, हम भारत के एआई में वर्ल्ड लीडर बनने की नींव रख रहे हैं। जिस तरह जियो और गूगल हर भारतीय के लिए इंटरनेट का लोकतंत्रीकरण करने के लिए एक साथ आए थे, उसी तरह अब हम हर भारतीय के लिए इंटेलिजेंस का लोकतंत्रीकरण करेंगे।"
गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा: "हम लंबे समय से भारत के डिजिटल भविष्य में निवेश कर रहे हैं, और रिलायंस और जियो के साथ हमारी साझेदारी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पिछले एक दशक में हमारे साथ मिलकर, किए गए काम ने लाखों लोगों तक किफ़ायती इंटरनेट पहुँचाने में मदद की है। और अब, हम एआई के साथ अगली छलांग लगाने की तैयारी कर रहे हैं। यह तो बस एक शुरुआत है, हम मिलकर भारत के एआई भविष्य का निर्माण करने को तैयार हैं।" 

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X