Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

रिलायंस जियो के प्लान सबसे सस्ते- बीएनपी पारिबास

Updated on Thursday, August 21, 2025 19:01 PM IST

 

दिल्ली। रिलायंस जियो के टैरिफ प्लान अन्य टेलीकॉम ऑपरेटरों की तुलना में अभी भी सबसे सस्ते बने हुए हैं। एनालिस्ट हाउस बीएनपी पारिबास ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हालिया टैरिफ में किए गए बदलावों के बावजूद जियो के लोकप्रिय प्लान्स सस्ते होने के साथ अधिक डेटा भी उपलब्ध करा रहे हैं। रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि टेलीकॉम सेक्टर की तीनों बड़ी कंपनियों जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के एंट्री लेवल प्लान्स अब 299 रु के हो गए है। पर रिलायंस जियो के ग्राहकों को एक जैसी कीमतों के बावजूद अधिक डेटा मिल रहा है।  

  • कमकीमत पर अधिक डेटा उपलब्ध करा रही है कंपनी- रिपोर्ट
  • सबसेलोकप्रिय 799 रु वाले प्लान को बंद करने का कंपनी ने खंडन किया
  • किफ़ायतीऔर सुविधाजनक रिचार्ज प्लान अभी जारी रहेंगे - जियो

बीएनपी पारिबास ने एक टेबल जारी कर बताया है कि कीमतों के हिसाब से देंखे तो 299 रु वाले 28 दिनों के प्लान में रिलायंस जियो 1.5 जीबी डेटा रोजाना उपलब्ध कराता है। वहीं एयरटेल और वोडाफोन आइडिया 299 रु में सिर्फ 1 जीबी डेटा प्रतिदिन ही ग्राहकों को इस्तेमाल के लिए देते हैं।

 

इसे दूसरी तरह से देखें तो जहां रिलायंस जियो 28 दिनों के 1.5 जीबी प्लान के लिए 299 रु ले रहा है वहीं एयरटेल और वोडाफोन आइडिया समान अवधि के 1.5 जीबी प्लान के लिए 50 रु ज्यादा यानी 349 रु चार्ज कर रहे हैं। इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय प्लान्स मे से एक 84 दिनों वाले 1.5 जीबी प्रतिदिन के प्लान के लिए जहां एयरटेल और वोडाफोन आइडिया 859 रु ले रहे हैं। वहीं जियो इसी तरह के प्लान के लिए 60 रु कम यानी मात्र 799 रु ही ग्राहकों से ले रहा है। 

 

इसी 799 रु वाले रिलायंस जियो के रिचार्ज प्लान को बंद करने की खबरें आई थी, जिसका कंपनी ने खंडन किया है एक बयान में कंपनी ने जानकारी दी है कि “799 रु वाला प्लान फ़ोनपे, गूगल पे, पेटीएम सहित कई लोकप्रिय पेमेंट प्लेटफ़ॉर्म पर रिचार्ज के लिए उपलब्ध है। कंपनी की वेबसाइट और ऐप पर तो इसे रिचार्ज कराया ही जा सकता है। जियो हर ज़रूरत के हिसाब से किफ़ायती और सुविधाजनक रिचार्ज विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।” 

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X