Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

ये फुकरे तो निकले बड़े कमाल के, दूसरे दिन कमाई इतनी हुई कि...

Updated on Monday, December 11, 2017 00:46 AM IST

मुंबई,10  दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । लगता है रिलीज़ डेट बदलना फुकरों के लिए फ़ायदे का सौदा साबित हो गया है क्योंकि इस शुक्रवार को रिलीज़ हुई फिल्म फुकरे रिटर्न्स ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर दूसरे दिन भी कमाल का प्रदर्शन किया है।

मृगदीप सिंह लांबा निर्देशित फुकरे रिटर्न्स ने शनिवार को 11 करोड़ 30 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म को आठ करोड़ 10 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी और दो दिन में कमाई अब 19 करोड़ 40 लाख रूपये हो गई है। साल 2013 में आई फुकरे के इस सीक्वल ने पहले दिन उम्मीद से बढ़ कर कलेक्शन करने के साथ ये बता दिया है कि चार साल पहले आई पहले भाग को लोग भूले नहीं है। ये माना जा रहा है कि फिल्म आने वाले दिनों में जबरदस्त कमाई के साथ हिट की श्रेणी में आ जायेगी। करीब 30 करोड़ रूपये में बनी फुकरे रिटर्न्स अगर पहले वीकेंड में 30 करोड़ रूपये की कमाई कर लेती है तो फिल्म को पहले वीक में फिल्म का कलेक्शन बहुत अच्छा हो सकता है। फिल्म को बड़ा एडवांटेज ये भी है कि सलमान खान की फिल्म 22 दिसंबर को आने वाली है यानि दूसरे वीकेंड में भी कोई बड़ी चुनौती नहीं है।

फुकरे रिटर्न्स अपने किरदारों यानि भोली पंजाबन, ज़फर, चूचा , लाली और हनी की फुकरापंती के कारण लोगों को पसंद आई है। फिल्म में पहले भाग की ही टीम यानि रिचा चड्ढा, अली फज़ल, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और मनजोत सिंह ने काम किया है। आपको बता दें कि फुकरे ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर दो करोड़ 62 लाख रूपये का कलेक्शन किया था और तीन दोनों में नौ करोड़ 82 लाख रूपये। फिल्म के पहले भाग ने एक हफ़्ते में 18 करोड़ 42 लाख की कमाई थी, जिसे फुकरे रिटर्न्स ने दूसरे दिन ही पार कर लिया है। कपिल शर्मा की फिरंगी और सनी लियोनी की तेरा इंतज़ार के फ्लॉप हो जाने के बाद विद्या बालन की तुम्हारी सुलु को आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिला था और फिल्म अब तक 35 करोड़ के करीब की कमाई कर चुकी है।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X