Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

श्रद्धा कपूर हंसाएंगी या डरायेंगे राजकुमार, ऐसे होगा फ़ैसला

Updated on Monday, December 11, 2017 00:45 AM IST

मुंबई,10  दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । इस साल आई रॉक ऑन 2 , ओके जानू और हसीना पारकर जैसी फ्लॉप फिल्मों में काम करने वाली श्रद्धा कपूर अपने करियर को संवारने के लिए इन दिनों कड़ी मेहनत कर रही हैं और अब उन्हें बाहुबली प्रभास के साथ और सायना नेहवाल के बायोपिक से बड़ी उम्मीद है। इस बीच श्रद्धा ने आज के दौर के सफ़ल सितारों में से एक राजकुमार राव के साथ जोड़ी बना ली है। दोनों एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म में काम करेंगे, जिसका नाम अभी तक तय नहीं हुआ है। फिल्म को राब्ता के निर्देशक दिनेश विजन प्रोड्यूस करेंगे। एक बयान में उन्होंने कहा है कि फिल्म के डायरेक्टर का नाम अभी तय नहीं किया गया है लेकिन इस फिल्म की कहानी राज और डीके ने लिखी है। फिल्म में श्रद्धा कपूर एक रहस्यमय किरदार निभाएंगी, जो एक छोटे शहर में रहने वाली लड़की है। श्रद्धा ने इस तरह का रोल अपने करियर में अब तक नहीं किया है।श्रद्धा को इस फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई है और उन्होंने पिछले हफ़्ते ही इस फिल्म में काम करने को सहमति दी है। इस बीच श्रद्धा ने इस बारे में ट्विट कर बताया है कि वो इस बात को लेकर काफ़ी उत्साहित हैं कि वो अपने पसंदीदा कलाकारों में से एक राजकुमार राव के साथ काम करने जा रही हैं। वह पहली बार हॉरर कॉमेडी में काम करने जा रही हैं। फिल्म के लिए लोकेशन तलाशे जा रहे हैं और जल्द ही शूटिंग शुरू होगी। फिल्म में राजकुमार राव का भी बड़ा अनोखा किरदार होगा। वो इन दिनों कई सारी बड़े बजट की फिल्मों में काम कर रहे हैं, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फिल्म फन्ने खान और सोनम कपूर के साथ 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' शामिल है।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X