दिल्ली ,25 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) गर्मी जाने के साथ ही सर्दी की शुरूआत हो चुकी है। मौसम में यह बदलाव कई चीजों का संकेत देता है, इससे शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे मौसम में सर्दी, जुकाम और वायरल फीवर जैसी समस्या भी होने लगती है। इन सब में सबसे आम समस्या है गले की खराश, जो अधिकांश लोगों को होती है। खराश को समय पर ठीक करना जरूरी होता है वरना यह खांसी का रूप ले लेती है। गले की खराश को ठीक करने के लिए हम आपको 5 आसान घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जिससे एक दिन में आपको आराम मिलेगा!