Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

धर्म कर्म

जानिए 2 या 3 फरवरी, कब मनाई जाएगी वसंत पंचमी

Updated on Sunday, January 19, 2025 09:50 AM IST

चंडीगढ़  |  वसंत पंचमी का पर्व बहुत शुभ माना जाता है। इसे सरस्वती पूजा भी कहा जाता है। यह दिन यह वसंत ऋतु के पहले दिन यानी माघ महीने के पांचवें दिन मनाया जाता है। यह दिन पूरी तरह ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा के लिए समर्पित है। कहते हैं कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा-पाठ करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसके साथ ही जीवन कल्याण की ओर बढ़ता है। वहीं, इस दिन की डेट को लेकर लोगों के मन में काफी ज्यादा कंफ्यूजन बनी हुई है, तो आइए इसकी सही डेट यहां पर जानते हैं।

कब है वसंत पंचमी?

पंचांग को देखते हुए, माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 02 फरवरी दिन रविवार सुबह 11 बजकर 53 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 03 फरवरी दिन सोमवार को सुबह 09 बजकर 36 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, 03 फरवरी को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा।

पूजा विधि

सरस्वती पूजा के दिन सुबह जल्दी उठें। स्नान के बाद सफेद या पीले कपड़े पहनें। एक वेदी पर संगीत, कला और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करें। उन्हें पंचामृत से स्नान करवाएं। पीले रंग का वस्त्र पहनाएं। कुमकुम का तिलक लगाएं और उन्हें पीले फूल व मिठाई अर्पित करें। मां के वैदिक मंत्रों का जाप करें। आरती से पूजा का समापन करें। घर को फूलों और रंगोली से सजाएं। पूजा के दौरान देवी को चढ़ाई गई मिठाइयां और परिवार दोस्तों और अन्य लोगों में बांटें।

मां सरस्वती के वैदिक मंत्र

  • ॐ सरस्वत्यै नमः।।
  • या देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
  • ॐ मन्दाकिन्या समानीतैः, हेमाम्भोरुह-वासितैः स्नानं कुरुष्व देवेशि, सलिलं च सुगन्धिभिः।।
Readers' Comments
Rajinder Kumar 9/6/2023 8:23:42 AM

PACL COMPANY te kaarvayi kiti ja rahi hai theek hai kripa karke Nicer green company te v kaarvayi

Have something to say? Post your comment
करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

: करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

: सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

: 15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

: दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

: श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

: माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

: जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

जानें  गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

: जानें गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा  करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

: प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

: कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

X