Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

धर्म कर्म

मीठी ठंड के बीच धूमधाम से मनाया गया 18वां गुरुग्राम संकीर्तन महोत्सव-2024

Updated on Monday, December 23, 2024 10:22 AM IST

गुरुग्राम। श्री श्याम बजरंंग परिवार गुरुग्राम व श्री श्याम परिवार फाउंडेशन गुरुग्राम की ओर से शनिवार की रात को 18वां मेला श्री श्याम धनी सरकार का गुरुग्राम संकीर्तन महोत्सव-2024 धूमधाम से मनाया गया। यहां बस अड्डे के सामने गौशाला मैदान में हुए भव्य आयोजन में बरसानेे से लेकर गुरुग्राम, दिल्ली, कोलकाता के कलाकारों ने मधुर भजनों से रात भर भक्ति रस में डुबोये रखा।

मीठी ठंड के बीच गुरुग्राम संकीर्तन महोत्सव-2024 की शुरुआत हवन-यज्ञ से हुई, जिसमें श्री श्याम बजरंंग परिवार गुरुग्राम व श्री श्याम परिवार फाउंडेशन गुरुग्राम के सदस्यों ने परिवार सहित शिरकत करके आहुति डाली। इसके बाद भव्य दरबार में ज्योत प्रज्जवलित की गई। श्री श्याम बजरंंग परिवार गुरुग्राम व श्री श्याम परिवार फाउंडेशन गुरुग्राम से पुनीत अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली के कलाकारों द्वारा महलनुमा भव्य दरबार सजाया गया। रंग-बिरंगे फूलों से श्री श्याम बाबा के शीश की सजावट की गई। फिर इंतजार में खड़े श्रद्धालुओं के दर्शनों व पूजन के लिए प्रवेश दिया गया। घंटों तक श्रद्धालुओं की बाबा के दर्शन करने के लिए लाइनें लगी रही। साथ ही अटूट भंडारा भी देर रात तक चलता रहा। 

पिछले 15 साल से गुरुग्राम संकीर्तन महोत्सव में बरसाना वृंदावन से आ रहीं पूनम दीदी ने इस बार भी अपनी मधुर वाणी से भजनों पर भक्तों को खूब नचाया। उन्होंने गुरूजी तो समपॢत भजन-मेरे सतगुुर दीन दयाल काग से हंस बनाते हैं...के माध्यम से गुरु की महिमा का गुणमान किया। उन्होंने राधा रानी के भक्ति रस में डुबोते हुए आगे सुनाया-मेरी एक ही रिश्तेदार बरसाने वारी, मुझे मिला है जिनसे प्यार बरसाने वारी...ये अधमन की खरीदार बरसाने वारी...मेरी एक ही रिश्तेदार बरसाने वारी...।

वृंदावन से लेकर कोलकाता तक के कलाकारों ने श्याम बाबा का किया गुणगान , श्री श्याम बजरंंग परिवार व श्री श्याम परिवार फाउंडेशन की ओर से किया आयोजन

कोलकाता से पधारे भजन गायक सौरभ शर्मा-मेरा दिल ये पुकारे आ जा, अंखियों की प्यास बुझा जा, कभी मिलने मिलाने आ जा, आ जा आ जा श्याम बाबा, आ जा आ जा श्याम बाबा, आ जा ओ श्याम बाबा...सुनाया। दिल्ली से आईं भजन गायिका ेआरती शर्मा ने सुनाया-मेरे तन के हर हिस्से पर है इनका अधिकार, हर पल मुझ पे नजर रखे है बाबा लखदातार, तू ही मेरी नाव चलाए, तू ही मुझे पार लगाए...।

गुरुग्राम से भजन गायक हेमंत भारद्वाज नेे गणेश वंदना व हनुमान जी के भजनों की शुरुआत की। आगे उन्होंने सुनाया-श्याम धणी से तेरे नाम से गुजारा हमारा, रहे हमेशा हम भक्तों के सिर पर हाथ तुम्हारा...। गुरुग्राम से ही भजन गायक शुभम ठाकरान ने भी अपने भजनों के माध्यम से भक्तों को झूमाया। उन्होंने सुनाया-आणो पड़सी सेठ सांवरा भगतां की अरदास सै, अर्जी सुन के आवैगा तू सबना नै विश्वास सै...और हारे के सहारे आ जा तेरा दास पुकारे आ जा...भजन गाकर बाबा का गुणगान किया। संगीत नरेश पूनिया म्यूजिकल गु्रप का रहा।

श्री श्याम बजरंंग परिवार गुरुग्राम व श्री श्याम परिवार फाउंडेशन गुरुग्राम से पुनीत अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से पवन जिंदल, विधायक मुकेश शर्मा, समाजसेवी बदरवाल गु्रप से सुशील भारद्वाज, भाजपा नेत्री ऊषा प्रियदर्शी, पूर्व मेयर मधु आजाद, पूर्व पार्षद सुभाष सिंगला, अशोक आजाद, पूर्व डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया, समाजसेवी एवं सदर बाजार एसोसिएशन के प्रधान रोशन लाल, मानव आवाज संस्था के संयोजक अभय जैन एडवोकेट समेत अनेक समाजसेवियों ने शिरकत की।

Have something to say? Post your comment
करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

: करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

: सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

: 15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

: दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

: श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

: माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

: जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

जानें  गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

: जानें गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा  करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

: प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

: कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

X