Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

धर्म कर्म

क्या आपको भी रात में आते हैं बुरे और डरावने सपने, करें ये उपाय

Updated on Friday, November 10, 2017 15:29 PM IST

दिल्ली ,9 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । सोते समय हर इंसान को सपने जरूर आते हैं। विज्ञान कहता है कि व्यक्ति दिन में जो देखता सुनता या अनुभव करता है, सोते वक्त दिमाग उन सूचनाओं का विश्लेषण करता है। कुछ बातों को वह भविष्य के अनुभव के लिए सहेज लेता है और बाकी बातें याददाश्त से लुप्त हो जाती हैं। वहीं, एक तर्क यह भी दिया जाता है कि व्यक्ति जो काम वास्तविक जीवन में नहीं कर पाता है, सपनों के जरिये उन्हें करके संतुष्टि पाने की कोशिश करता है।

मगर, वास्तव में आपने भी यह महसूस किया होगा कि कई बार सपनों को देखने में हमारा नियंत्रण नहीं होता है। भूत, प्रेत, मरने, नदी, तालाब के सपने दिखाई देते हैं। रात बुरे सपने आने पर कई बार लोग इतना डर जाते हैं कि उनकी नींद बीच में ही टूट जाती है। वास्तुशास्त्र में इन बुरे और डरावने सपने से बचने के लिए कई उपाय बताए गए है, जिनसे आप इनसे बच सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में...

रात में डरावने सपनों से बचने के लिए सोने से पहले अपने हाथ-पैर धोकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे डरावने सपने नहीं आते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर में कोई छोटा बच्चा है, तो उसके बिस्तर के नीचे लोहे की कोई छोटी से चीज जरूर रखें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और बच्चा सोने के दौरान डरता नहीं है।

बेडरूम में पितरों की कोई तस्वीर कभी नहीं लगानी चाहिए। अगर आप बेडरूम में ऐसी तस्वीर लगाते हैं, तो आप घर में नकारात्मक शक्तियों को न्योता देते हैं।

कभी भी अंधेरे कमरे में नही सोना चाहिए। कमरे में कोई न कोई धीमी रोशनी जलती रहनी चाहिए। ऐसा करने से बुरे सपने नही आते हैं। रात को बाल बांधकर सोना चाहिए। रात को बाल खुले रखकर सोने से भी बुरे सपने आते हैं।

गंदे या अव्यवस्थित बिस्तरे पर सोने से भी डर और बुरे सपने आते हैं। पलंग के आस-पास और नीचे जूते-चप्पल रखने से भी बुरे सपने आते हैं।

जिन व्यक्तियों को भूत के सपने या अन्य कोई भयानक सपने दिखाई देते हैं। उन्हें अपने बेडरूम में सोने से पहले तिल के तेल का दीपक लगाना चाहिए। इस दीपक की रोशनी और धुएं से कमरे की सभी नकारात्मक ऊर्जा निष्क्रीय हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय हो जाती है। साथ ही यदि बेडरूम में कोई वास्तुदोष होगा तो उसका प्रभाव भी कम हो जाएगा।

नदी, तालाब या झील आदि दिखती है, तो यह पितृ दोष के कारण हो सकता है। ऐसे में अमावस्या के दिन सफेद चावल, शक्कर और घी मिला कर पीपल के पेड़ पर सूर्यास्त के बाद चढ़ाने से राहत मिलती है। किसी ज्योतिषी से भी संपर्क कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

: करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

: सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

: 15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

: दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

: श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

: माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

: जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

जानें  गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

: जानें गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा  करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

: प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

: कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

X