Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

धर्म कर्म

इन सामान को उधार लेने से बचें, हो सकता है भारी नुकसान

Updated on Wednesday, November 08, 2017 12:26 PM IST

दिल्ली  ,7 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  । उधार एक ऐसी मूलभूत अवश्यकता है, जिसको लगभग सभी लोग किसी न किसी रुप में अवश्य करते हैं। अवश्यकता पड़ने पर किसी से उधार लेना या किसी की जरूरत के समय उसे उधार देना आम बात है। ज्योत‌िषशास्‍त्रियों का मानना है की कुछ ऐसे ग्रह नक्षत्र होते हैं, जिनमें कुछ भी लेना और देना दोनों नुकसानदायक होता है।

कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जिनके साथ आदान-प्रदान किया जाए तो उनके वापस म‌िलने की संभावना खत्म हो जाती है। लेकिन आज हम आपको कुछ एसी वस्तुओं के बारे में बताने जा रहें हैं जिन्हें यथासंभव उधार लेने से बचना चाहिए।

पेन-

अक्सर यह देखा जाता है कि कई लोग दूसरों से पेन लेने के बाद उसे वापस करना भूल जाते हैं। कई बार लोगों की यहीं आदत उनके लिए परेशानी का सबब बन जाती है। कुछ लोग तो इसे भूलवश करते हैं जबकि कई लोग इसे आदतन करते हैं। लेकिन यह कार्य करने से नुकसान भी होने की संभावना भी उतनी ही प्रबल बन जाती है। ऐसे कार्य करने से आपको आर्थिक परेशानी के साथ ही लोगों द्वारा अपमानित भी किया जा सकता है। अतः जब भी किसी का पेन लें तो जरुर ही उसे वापस करने का प्रयास करें।

बिस्तर-

किसी भी दूसरे व्यक्ति के बिस्तर पर सोना भी हानिकारक होता है। इससे परिवार में अन्य लोगों के साथ विवाद की स्थिति बनती है। व्यक्ति को दूसरों के बिस्तर पर सोने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिये जहां तक संभव हो दूसरों के बिस्तर पर सोने से बचने का प्रयास करें।

घड़ी-

अक्सर यह देखा जाता है कि लोग एक दूसरे की घड़ी को बदलकर या मांगकर पहनते हैं। आप भलें ही इसे किसी मजबूरी में कर रहें हों लेकिन इसके परिणाम घातक हो सकते हैं। दूसरों की घड़ी पहनने से आपको असफलता के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

वस्त्र-

दूसरों के कपड़े मांगकर पहनने से भी आपको कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ सकती है। यह पारिवारिक कलह के साथ आपके शरीर से नकारात्मक उर्जा का प्रवाह भी करता है। इससे धन संबंधी परेशानियों के साथ ही पारिवारिक अशांति का भी सामना करना पड़ सकता है।

धन-

ऐसा कहा जाता है कि किसी भी दूसरे व्यक्ति के धन पर नजर डालना या फिर किसी से उधार लेकर वापस न करना आपकी साख पर प्रभाव तो डालता ही है इससे आपको जीवन में भी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अतः अगर आप चाहते हैं कि आपको दुर्भाग्य न जकड़े तो किसी से उधार न लें और यदि विपरीत परिस्थितियों में ले भी लिया है तो यथा शीघ्र उसे लौटाने का प्रयास करें।

रुमाल-

यह सामान्य शिष्टाचार है कि किसी भी दूसरे व्यक्ति का रूमाल को प्रयोग में नहीं लाना चाहिए। इससे आपको शारीरिक कष्ट के साथ पारिवारिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही यदि आप लगातार किसी से रूमाल उधार ले रहें है तो आपकों धन संबंधी कष्ट भी उठाना पड़ सकता है।

Have something to say? Post your comment
करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

: करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

: सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

: 15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

: दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

: श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

: माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

: जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

जानें  गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

: जानें गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा  करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

: प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

: कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

X