Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

धर्म कर्म

अहोई अष्टमी पर ये उपाय करने से मिलेगा संतान को लाभ

Updated on Sunday, October 20, 2024 09:02 AM IST

चंडीगढ़। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, अहोई अष्टमी का व्रत कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष पर की अष्टमी तिथि पर किया जाता है। इस बार यह व्रत गुरुवार, 24 अक्टूबर के दिन पड़ रहा है। इस दिन पर महिलाएं अपनी संतान की सुरक्षा व सफल जीवन के लिए व्रत करती हैं। ऐसे में आप इस दिन पर कुछ उपाय कर सकते हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

संतान को मिलेगी सुख-समृद्धि

अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान पति-पत्नी को साथ में मिलकर देवी-पार्वती की पूजा करनी चाहिए और सफेद फूल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद रात में तारों को अर्घ्य देकर फिर से पूजा करें। ऐसा करने से आपकी संतान को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

जरूर करें ये काम

अहोई अष्टमी के दिन कथा का पाठ जरूरी करें। इसी के साथ जब आप अहोई अष्टमी की पूजा करें, तो इस दौरान अपने पुत्र या पुत्री को अपने साथ बिठाएं। पूजा की समाप्ति के बाद सबसे पहले बच्चों को प्रसाद दें।

जरूर लगाएं ये पौधा

अहोई अष्टमी के दिन अपने भोजन का कुछ हिस्सा गाय और बछड़े को जरूर खिलाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से अहोई प्रसन्न होती हैं और साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इसी के साथ इस दिन पर तुलसी का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है।  

समाप्त होंगी जीवन की समस्याएं

अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता की पूजा में एक कटोरी में चावल भरकर रख दें। अब इन चावलों पर एक रुपये का सिक्का रखें। इसके बाद माता पार्वती की विधिवत पूजा करें। पूजा समाप्त होने के बाद इस सिक्के को अपनी संतान को दे दें। वहीं चावल की कटोरी को मंदिर में दे आएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से आपकी संतान के जीवन की समस्याएं समाप्त हो सकती हैं।

Have something to say? Post your comment
करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

: करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

: सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

: 15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

: दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

: श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

: माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

: जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

जानें  गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

: जानें गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा  करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

: प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

: कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

X