Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

धर्म कर्म

श्री बाला जी सेवा मंडल चंडीगढ़ ने शहर में निकाली शोभायात्रा

Updated on Tuesday, August 20, 2024 17:59 PM IST

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ शहर में मंगलवार को सालासर श्री बालाजी महाराज की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण श्री बालाजी महाराज का शुद्ध चांदी का दरबार रहा। जबकि इस दौरान बालाजी महाराज के भजनों से वातावरण श्रद्धालुओं ने भक्तिमय बना रखा था । शोभायात्रा का श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया और भक्तगणों के लिए जलपान बांटा गया। वहीं इस दौरान श्रद्धालुओं ने सड़क किनारे खड़े होकर बालाजी के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर श्री बालाजी सेवा मंडल चंडीगढ़ के पदाधिकारी धर्मवीर कोमल, राजेश कपूर, सुरेश गर्ग, हरप्रीत सिंह, सोनू दीवाना, राजकुमार, संजय आहूजा, सोनू गर्ग, अश्वनी कुमार, दिनेश अब्बी (दीपू), कुलदीप शर्मा और हरीश अरोड़ा सहित नरेश गर्ग, रिंकू खरबंदा,  अजय बंसल, मनीष अरोड़ा,  अनिल सोनकर, अमित भारद्वाज, मनमोहन आहूजा, राजिंदर मरवाहा, मन्नू, कर्ण अरोड़ा,  इत्यादि उपस्थित थे।

श्री बालाजी सेवा मंडल चंडीगढ़ द्वारा आयोजित श्री बालाजी महाराज की विशाल शोभायात्रा की सेक्टर 19 स्थित कम्युनिटी सेन्टर से शुरुआत हुई। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण श्री बालाजी महाराज का शुद्ध चांदी से बना दरबार रहा। बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा कम्युनिटी सेन्टर से शुरू होकर सेक्टर 19 सदर बाजार के आगे से होती हुई सेक्टर 19-20 डिवाइडिंग रोड से सेक्टर 20-30 लाइट पॉइंट से सेक्टर 20-30-32-33 गुरुद्वारा चौक से होते हुए सेक्टर 32 मार्किट के आगे निकलते हुए टेनामेंट कॉलोनी का चक्कर लगाते हुए सेक्टर 32 सनातन धर्म मंदिर में सम्पन्न हुई।

श्री बालाजी सेवा मंडल  चंडीगढ़ के प्रेसिडेंट राजेश कपूर ने बताया कि मंडल द्वारा सालासर श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण श्री बालाजी महाराज का चांदी का दरबार है। इस चांदी के दरबार को राजस्थान के सरदार शहर के विशेषज्ञ कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है। शोभायात्रा के बाद सेक्टर 32 सनातन धर्म मंदिर में प्रभु इच्छा तक कीर्तन के साथ श्री बालाजी महाराज का गुणगान किया गया। कीर्तन दरबार में श्रद्धालुओं ने झूमते नाचते हुए रंग बांध दिए। कीर्तन के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।

Have something to say? Post your comment
करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

: करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

: सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

: 15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

: दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

: श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

: माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

: जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

जानें  गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

: जानें गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा  करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

: प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

: कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

X