Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

धर्म कर्म

जय माता मंदिर में नगर खेडा का विधिवत धार्मिक रीति रिवाज से श्रृंगार और पूजन

Updated on Monday, August 19, 2024 15:43 PM IST

चंडीगढ़ ।  सेक्टर 26 बापूधाम में जय माता मंदिर में नगर खेडा का विधिवत धार्मिक रीति रिवाज से श्रृंगार और पूजन किया गया। बापूधाम सेक्टर 26 स्थित किन्नर डेरा की महंत कमली माता ने नगर खेड़ा का श्रृंगार और अभिषेक पूजन किया। इस दौरान भारी संख्या में भक्तगण भी मौजूद रहे।

किन्नर डेरा बापूधाम की महंत कमली माता ने किया अभिषेक पूजन

महंत कमली माता ने बताया कि जय माता मंदिर किन्नर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 18 अगस्त से 28 अगस्त तक वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। वार्षिक महोत्सव की शुरुआत सुबह 7.30 बजे नगर खेड़ा श्रृंगार और पूजन से हुई। शाम को क़व्वाली का कार्यक्रम रहेगा। तत्पश्चात लँगर की व्यवस्था की गई है। 19 अगस्त सोमवार को शाम सावन माह के अवसर पर  महादेव भगवान शिव  का रुद्राभिषेक होगा। 21 अगस्त शाम को गणेश पूजन, झंडा पूजन एवं अखंड ज्योति प्रचंड कार्यक्रम रहेगा। 22 अगस्त को पीर बाबा का चावर नवाज, धुना पूजन एवं क़व्वाली गुणगान होगा।

उन्होंने बताया कि समारोह का विशेष कार्यक्रम के तहत 23 अगस्त शुक्रवार को सवेरे 9 बजे सेक्टर 26 सब्ज़ी मंडी स्थित मंडी पूर्ण मंदिर से बापूधाम मंदिर तक शक्ति कलश यात्रा, माता का अभिषेक और माता का विशेष भोग एवं दोपहर 12 बजे से मंडी मंदिर से अग्नि कलश और त्रिशूल यात्रा का आयोजन होगा। इसके बाद 108 ज्योतिपूजन लँगर होगा। 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे से गुगा जाहर पीर अभिषेक पूजा आराधना और शाम को 5 बजे से बाबा का गुणगान रतजगा कार्यक्रम रहेगा। 25 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे से बापूधाम कॉलोनी में माता की रथ यात्रा होगी। 26 अगस्त को अष्टमी भैरव पूजन शाम को 5 बजे और 9 बजे रात्रि जन्माष्टमी पूजन कीर्तन आयोजित होगा। 27 अगस्त को शाम 4.30 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि समारोह के अंतिम दिन 28 अगस्त को डेरा परिसर में सेक्टर 32 जीएमसीएच के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 11 दिवसीय इस वार्षिक महोत्सव में भक्तगणों के लिए दोनों समय लँगर का भी प्रबंध किया गया है।

Have something to say? Post your comment
करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

: करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

: सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

: 15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

: दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

: श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

: माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

: जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

जानें  गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

: जानें गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा  करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

: प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

: कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

X