Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

धर्म कर्म

सावन में शिव को प्रसन्न करने के जानिए यह पांच तरीके

Updated on Sunday, July 07, 2024 10:02 AM IST

चंडीगढ़  |  हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है। इस साल 2024 में सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होगा। भगवान शिव अपने भक्तों पर बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। उनके इस भोलेपन के कारण ही उन्हें भोलेनाथ कहा जाता है।

श्रावण मास भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस महीने में अलग-अलग प्रकार के शिवलिंग की पूजा करने से अलग-अलग फल प्राप्त होते हैं। आइए, जानते हैं कि किस शिवलिंग की पूजा करने से कौन सी मनोकामना पूरी होती है।

पीतल का शिवलिंगः

पीतल के शिवलिंग की पूजा और रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। सभी प्रकार के दुखों और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

रुद्राक्ष से निर्मित शिवलिंगः

श्रावण मास में रुद्राक्ष से बने शिवलिंग की पूजा करने से भक्तों के सभी पाप और दोष दूर हो जाते हैं। शिव जी की कृपा हमेशा उन पर बनी रहती है। ALSO READ: श्रावण विशेषः 30 दिनों तक रोज पढ़ें शिव जी के 160 शुभ नाम, मिलेगा वरदान

कपूर का शिवलिंगः

कपूर से बने शिवलिंग की पूजा करने से शिव भक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है और भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहती है। विधि-विधान से पूजा करने पर भक्ति और मुक्ति का आशीर्वाद मिलता है।

सोने का शिवलिंगः

यदि आप पैसों से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं या सफलता नहीं मिल रही है, तो सोने से बने शिवलिंग की पूजा करें। इससे भगवान शिव के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है, जिससे आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

चांदी का शिवलिंगः

घर में धन-धान्य की कमी न हो, इसके लिए चांदी के शिवलिंग की पूजा करें। भगवान शिव की कृपा से सुख और समृद्धि प्राप्त होती है। श्रावण मास में चांदी के शिवलिंग की पूजा करने से चंद्र देव की भी कृपा प्राप्त होती है, जिससे मानसिक कष्ट दूर होते हैं।

पारद (बुध) से निर्मित शिवलिंगः

पारद शिवलिंग की पूजा करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। यह शिवलिंग सर्वनाशक, मोक्षदायक और पापनाशक है।

सावन में पार्थिव शिवलिंग की पूजा को सबसे उत्तम माना जाता है। श्रावण मास में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए इन शिवलिंगों की पूजा विधि-विधान से करें और अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए भगवान शिव से प्रार्थना करें।

Have something to say? Post your comment
करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

: करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

: सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

: 15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

: दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

: श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

: माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

: जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

जानें  गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

: जानें गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा  करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

: प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

: कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

X