कनाडा ,17 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडू ने मंगलवार को ओटावा में दिवाली के उपल्क्षय में जश्न मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक पोस्ट भी किया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडू ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसे लेकर एक पोस्ट किया, जिसमें वह शेरवानी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसमें लिखा कि दिवाली मुबारक, जिस पर यूजर्स ने उन्हें उनके शब्दों के चयन पर टोका। यही नहीं, उन्हें नसीहत दी गई कि वह दिवाली की बधाई दें या शुभ दीपावली कहें।