Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

दुनिया/खेल

अफगानिस्तान में पुलिस ट्रेनिंग कैंप पर हमले में 15 की मौत और 40 घायल, मुठभेड़ जारी

Updated on Wednesday, October 18, 2017 10:08 AM IST

अफगानिस्तान ,17 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) अफगानिस्तान के दक्षिण पूर्वी हिस्से में फिदाई हमलावरों और बंदूकधारियों ने एक पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर हमला कर दिया। तालिबान ने ट्वीट कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है, जो पाकिस्तान की सरहद से लगे पकतिया प्रांत की राजधानी गरदीज में स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर हुआ है। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एक फिदाई बम हमलावर ने प्रशिक्षण केंद्र के नजदीक विस्फोट से भरी अपनी कार को उड़ाया दिया। इससे कई हमलावरों के लिए हमला करने का रास्ता साफ हो गया। हमले में अब तक कुल 15 लोगों की मौत हुई है और 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बयान के मुताबिक, केंद्र के अंदर बंदूकों से लैस एवं आत्मघाती जैकेट पहने हमलावरों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यह केंद्र पकतिया पुलिस मुख्यालय के करीब स्थित है। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि परिसर के पास दो कारों में विस्फोट हुआ। इस परिसर में राष्ट्रीय पुलिस, सीमा पुलिस और अफगान नेशनल आर्मी का प्रांतीय मुख्यालय भी हैं। पकतिया प्रांतीय परिषद के सदस्य अल्लाह मीर बहराम ने एएफपी को बताया कि बंदूकधारियों का एक समूह परिसर में घुस गया था। मुठभेड़ अभी चल रही है।  वहीं, अफगानिस्तान के अधिकारियों ने कहा कि तालिबान ने देश के दक्षिण, पश्चिम और पूर्वी हिस्सों में हमले कर कम से कम 10 पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी। दक्षिण गजनी प्रांत में विद्रोही फिदाई कार हमले के बाद एक सुरक्षा परिसर में घुस गए और कम से कम सात पुलिसर्किमयों का कत्ल कर दिया। प्रांतीय पुलिस प्रमुख मोहम्मद जमां ने बताया कि हमला मंगलवार को अंदर जिले में हुआ और कई घंटे की मुठभेड़ के बाद हमलावरों का सफाया किया गया।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X