Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

दुनिया/खेल

चीन: कम्युनिस्ट पार्टी की मीटिंग पर आतंकवादी हमले की आशंका, किले में तब्दील हुआ बीजिंग

Updated on Tuesday, October 17, 2017 09:55 AM IST

चीन,16 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) शिनजियांग प्रांत से आतंकवादी हमलों की आशंका के बीच सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की महत्वपूर्ण कांग्रेस के मद्देनजर बीजिंग को सुरक्षा के लिहाज से एक किले में तब्दील कर दिया गया है। हांलाकि सरकार ने मुस्लिम बहुल शिनजियांग प्रांत में किसी सुरक्षा अभियान से इनकार किया है। थ्येनआन स्क्वेयर समेत राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती देखी गई है। हर पांच साल में होने वाली यह कांग्रेस ग्रेट हॉल आॅफ द पीपुल में आयोजित होगी। चीनी विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता लु कांग ने शिनजियांग में सुरक्षा बलों द्वारा पाबंदियां बढ़ाने की खबरों का खंडन करते हुए कहा, ‘‘मैंने आपके द्वारा उल्लेखित हालात के बारे में कभी नहीं सुना है।’’ उनसे उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगाए जाने, चेहरा पहचानने वाली प्रौद्योगिकी की तैनाती, टेलीफोन ट्रैकिंग और उईगर मानवाधिकार संगठनों के आरोपों से जुड़ी खबरों के बारे में पूछा गया था। लु ने कहा,‘‘ मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि शिनजियांग के लोग खुश हैं और शांतिपूर्ण ढंग से काम कर रहे हैं। हमने स्थानीय अधिकारियों द्वारा उठाए गए इस तरह के कदमों के बारे में कभी नहीं सुना।’’ चीन पूर्वी तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ईटीआईएम) के आतंकवादियों से लोहा ले रहा है। ऐसा बताया जाता है कि ईटीआईएम के इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन के साथ संबंध है। चीन सरकार को सीपीसी की 19वीं कांग्रेस के मद्देनजर आतंकवादी हमलों की आशंका है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की कांग्रेस 18 अक्तूबर से यहां शुरू होगी, जिसमें राष्ट्रपति शी चिनपिंग के दूसरे पांच वर्षीय कार्यकाल की पुष्टि किए जाने की उम्मीद है।सत्तरूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की इस सप्ताह होने वाली इस अहम कांग्रेस में व्यापक अधिकारों के साथ अपनी दूसरी पारी की शुरूआत करने वाले चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग की नजर अभूतपूर्व तीसरे कार्यकाल की ओर हो सकती है। पर्यवेक्षकों ने यह राय जाहिर की है। यह घोषणा 2002 से लागू परंपरा के अनुरूप होगी, जिसमें शीर्ष नेताओं को दो कार्यकाल दिए जाते हैं। इसके बाद वे अवकाशग्रहण कर लेते हैं। पांच साल पहले हुयी 18वीं कांग्रेस में तत्कालीन राष्ट्रपति हू जिन्ताओ और प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने दो कार्यकालों के बाद परंपराओं का पालन करते हुए सत्ता शी को सौंप दी थी, जो उस समय राष्ट्रपति थे।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X