Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

दुनिया/खेल

हिलेरी क्लिंटन, 2020 में मेरे खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव लड़ लीजिए : डोनाल्ड ट्रंप

Updated on Wednesday, October 18, 2017 10:08 AM IST

अमेरिकी,17 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को 2020 में उनके खिलाफ एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। ट्रंप ने 2016 में हुए राष्ट्रपति पद के चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी के खिलाफ जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया था। हिलेरी पिछले कुछ माह से अपनी हार के लिए बाहरी कारकों को जिम्मेदार ठहरा रही हैं। वहीं ट्रंप का कहना है कि वह एक कमजोर उम्मीदवार थीं। व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में जल्दबाजी में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि हिलेरी चुनाव लड़ेंगी। क्या वह चुनाव लड़ने वाली हैं? मुझे उम्मीद है। हिलेरी, कृपया फिर से चुनाव लड़ें…आगे बढ़ें।” ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में हिलेरी की हार के कई कारण हैं। राष्ट्रपति ने कहा ‘‘उन्होंने जो किया वह सही नहीं था। इसके साथ ही कई ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से वह नहीं जीतीं।’’ट्रंप ने कहा कि रूस को अपनी हार के लिए जिम्मेदार ठहराना हिलेरी का केवल एक बहाना है। उन्होंने राष्ट्रगान का अपमान करने वाले एनएफएल खिलाड़ियों का हिलेरी द्वारा किए बचाव की आलोचना भी की। ये खिलाड़ी राष्ट्रगान के दौरान, विरोध जताने के लिए अपने घुटनों पर बैठ गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि राष्ट्रगान के दौरान घुटनों पर बैठना हमारे देश के लिए अपमानजनक था। लोग एनएफएल से भी नाराज हैं। उस पर, आप जो कह रहे हैं, ऐसा लगता है कि वह गलत को सही ठहरा रहा है। लोग इसे लेकर बहुत नाराज हैं।’’ उल्लेखनीय है कि अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अभी भी वाशिंगटन के लिए एक बड़ा खतरा हैं। इस बयान के जरिए उन्होंने ट्रंप पर भी निशाना साधा था। हिलेरी ने ‘सीएनएन’ के साथ रविवार को एक साक्षात्कार में कहा था, “उन पर नजर रखें।” हिलेरी ने जनवरी में खुफिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा था कि पुतिन ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें नुकसान पहुंचाने और ट्रंप अभियान को बढ़ावा देने के लिए रूसी अभियान को प्रत्यक्ष निर्देश दिया था।
 

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X