Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

ज्योतिष

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में खाली रखी इन चीजों को तुरंत भरें, नहीं तो नहीं भागेगी गरीबी

Updated on Sunday, February 02, 2025 09:42 AM IST

चंडीगढ़ । वास्तु शास्त्र का संबंध घर, दफ्तर या किसी भी निर्माण के स्थान की संरचना और डिजाइन से है।  इसका मकसद घर में सकारात्मक ऊर्जा और संतुलन बनाना है।  जिससे घर में रहने वाले लोगों को सुख, समृद्धि और शांति मिल सके।  अगर वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर काम न किया जाए, तो घर में नकारात्मकता छा जाती है।  साथ ही घर की प्रगति और सुख-समृद्धि में बाधा पैदा होती है।  ऐसे में घर में रखी कुछ चीजों को खाली छोड़ना बहुत ही खराब होता है।  इन चीजों को भूलकर भी खाली नहीं रखना चाहिए।  नहीं तो घर-परिवार को इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं।  इससे घर में दरिद्रता छा जाती है।

मंदिर में रखे पात्र

हर घर में एक मंदिर होता है।  यह घर की सबसे पवित्र जगह मानी जाती है।  वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में पानी का बर्तन कभी खाली नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह बहुत ही अशुभ माना जाता है।  अगर मंदिर के पात्र खाली रहेंगे, तो घर की सुख-समृद्धि चली जाती है।  ऐसे में पानी के पात्र में जल जरूर रखें।  इसके अलावा, पात्र में कुछ बूंदे गंगाजल और तुलसी की पत्तियां भी रख सकती हैं।

अनाज के बर्तन

अनाज को अन्नपूर्णा देवी का आशीर्वाद माना जाता है।  वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर में रखे अनाज के पात्र हमेशा भरे हुए रहना चाहिए।  इससे घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है।  ऐसे हमें कोशिश करनी चाहिए कि रसोई घर में रखे बर्तन या पात्र कभी खाली न रहें।

बाथरूम में रखी बाल्टी

अक्सर लोग नहाते समय बाथरूम में रखी बाल्टी को खाली ही छोड़कर चले जाते हैं।  वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करना बहुत ही अशुभ माना जाता है।  इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा खिंची चली आती है।  यह घर में कई समस्याओं को पैदा करने का काम करता है।  ऐसे में नहाकर बाल्टी में थोड़ा बहुत पानी जरूर भर कर रखें।

पर्स और तिजोरी

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स और तिजोरी को कभी खाली नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह बहुत ही अशुभ माना जाता है।  जिस घर की तिजोरी और जिन लोगों के पर्स खाली रहते हैं, यानी उनमें धन नहीं रहता है, तो उन लोगों के प्रति माता लक्ष्मी क्रोधित हो जाती हैं।  ऐसे में माता क्रोधित न हों, इसके लिए पर्स और तिजोरी में कुछ-न-कुछ पैसे जरूर रख दें।

Have something to say? Post your comment
जानें कब और कैसे हुई वास्तु पुरुष की उत्पत्ति, क्यों जरूरी है इन्हें प्रसन्न रखना

: जानें कब और कैसे हुई वास्तु पुरुष की उत्पत्ति, क्यों जरूरी है इन्हें प्रसन्न रखना

जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको उत्तर दिशा में कौन-सी चीजें  रखने से मिलेगा लाभ

: जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको उत्तर दिशा में कौन-सी चीजें रखने से मिलेगा लाभ

विवाह में आ रही है बाधा, तो ये वास्तु टिप्स आएंगे आपके काम

: विवाह में आ रही है बाधा, तो ये वास्तु टिप्स आएंगे आपके काम

होली भाई दूज के दिन कुछ उपाय करने से भाई और बहन के रिश्ते होते हैं मजबूत , आइए जानते हैं कुछ उपाय

: होली भाई दूज के दिन कुछ उपाय करने से भाई और बहन के रिश्ते होते हैं मजबूत , आइए जानते हैं कुछ उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर कुछ पौधों को रखने की है सख्त मनाही , आइए जानते हैं इसके बारे में

: वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर कुछ पौधों को रखने की है सख्त मनाही , आइए जानते हैं इसके बारे में

वास्तु शास्त्र के अनुसार पैसों की किल्लत दूर करने के लिए घर पर जरूर रखें ये पौधे, नौकरी में भी मिलेगी सफलता

: वास्तु शास्त्र के अनुसार पैसों की किल्लत दूर करने के लिए घर पर जरूर रखें ये पौधे, नौकरी में भी मिलेगी सफलता

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र अनुसार रंगों का त्योहार  होली पर इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र अनुसार रंगों का त्योहार होली पर इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

इस बार चंद्र ग्रहण के साथ रंगों की होली, जानें असर और उपायों की पूरी जानकारी

: इस बार चंद्र ग्रहण के साथ रंगों की होली, जानें असर और उपायों की पूरी जानकारी

 ज्योतिष और वास्तु शास्त्र अनुसार धन और सुख के लिए सेंधा नमक का चमत्कारी उपाय, आजमाएं

: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र अनुसार धन और सुख के लिए सेंधा नमक का चमत्कारी उपाय, आजमाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार गुड लक के लिए सिरहाने रखकर सोएं ये चीजें, अच्छी सेहत का भी मिलेगा वरदान

: वास्तु शास्त्र के अनुसार गुड लक के लिए सिरहाने रखकर सोएं ये चीजें, अच्छी सेहत का भी मिलेगा वरदान

X