Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

ज्योतिष

पान के ये टोटके बड़े कमाल के हैं कार्यों में दिलाते हैं सफलता

Updated on Sunday, January 05, 2025 08:23 AM IST

चंडीगढ़  | हिन्दू धर्म में कई पेड़-पौधे पूजनीय होते हैं। उनमें से ही एक पान भी है। अगर पान के पौधे को घर में लगाया जाए तो यह शुभ फलदायी माना जाता है। पान का पत्ता पवित्र होने के कारण इसे विभिन्न पूजा पाठ में इस्तेमाल किया जाता है। पान के पत्ते देवी-देवताओं को अर्पित किया जाता है। वास्तु शास्त्र में पान के पत्ते का प्रयोग करने के नियम बताए गए हैं। जो इंसान वास्तु नियमों के मुताबिक पान के पत्ते का इस्तेमाल करता है वह अपने काम में जरूर सफल होता है। साथ ही घर में पैसों से जुड़ी दिक्कतों से भी छुटकारा मिलता है।

सफलता के लिए ऐसे करें पान के पत्ते का इस्तेमाल

कई बार देखने को मिलता है कि कठिन परिश्रम के बाद भी इंसान को सफलता नहीं मिलती है। ऐसे में वह निराश और हताश हो जाता है। इसके अलावा, कड़ी मेहनत के बाद भी व्यापार में बढ़ोतरी नहीं होती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर पान के 5 पत्ते को शनिवार के दिन सुपारी के साथ घर या दुकान में टांग दें। अगर यह काम किया जाता है तो जीवन में जरूर सफलता मिलती है।

सकारात्मक ऊर्जा के लिए ऐसे करें प्रयोग

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पान का पत्ता इंसान के मन में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का काम करता है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति के मन में नकारात्मकता भर गई है तो उस व्यक्ति की नजर पान के पत्ते से उतार सकते हैं। साथ ही अगर पान के पत्ते पर गुलाब की पंखुड़ी रखते हैं तो भी नजर दोष से उबर सकते हैं।

ऐसे आएगी घर में सुख-समृद्धि

पान के पत्ते से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके लिए व्यक्ति को पान के बीड़े से हनुमान जी का भोग लगाना चाहिए, क्योंकि पान का पत्ता हनुमान जी के पवित्र चीजों में से एक माना जाता है। इससे व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो जाती है। साथ ही घर में तरक्की और खुशहाली बनी रहती है।

शिव को चढ़ाएं पान का पत्ता

यह मान्यता है कि भगवान शिव को पान का पत्ता अर्पित करने से प्रभु प्रसन्न होते हैं। इसके साथ अगर सौंफ और सुपारी भी अर्पित करें तो सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

Have something to say? Post your comment
जानें कब और कैसे हुई वास्तु पुरुष की उत्पत्ति, क्यों जरूरी है इन्हें प्रसन्न रखना

: जानें कब और कैसे हुई वास्तु पुरुष की उत्पत्ति, क्यों जरूरी है इन्हें प्रसन्न रखना

जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको उत्तर दिशा में कौन-सी चीजें  रखने से मिलेगा लाभ

: जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको उत्तर दिशा में कौन-सी चीजें रखने से मिलेगा लाभ

विवाह में आ रही है बाधा, तो ये वास्तु टिप्स आएंगे आपके काम

: विवाह में आ रही है बाधा, तो ये वास्तु टिप्स आएंगे आपके काम

होली भाई दूज के दिन कुछ उपाय करने से भाई और बहन के रिश्ते होते हैं मजबूत , आइए जानते हैं कुछ उपाय

: होली भाई दूज के दिन कुछ उपाय करने से भाई और बहन के रिश्ते होते हैं मजबूत , आइए जानते हैं कुछ उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर कुछ पौधों को रखने की है सख्त मनाही , आइए जानते हैं इसके बारे में

: वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर कुछ पौधों को रखने की है सख्त मनाही , आइए जानते हैं इसके बारे में

वास्तु शास्त्र के अनुसार पैसों की किल्लत दूर करने के लिए घर पर जरूर रखें ये पौधे, नौकरी में भी मिलेगी सफलता

: वास्तु शास्त्र के अनुसार पैसों की किल्लत दूर करने के लिए घर पर जरूर रखें ये पौधे, नौकरी में भी मिलेगी सफलता

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र अनुसार रंगों का त्योहार  होली पर इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र अनुसार रंगों का त्योहार होली पर इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

इस बार चंद्र ग्रहण के साथ रंगों की होली, जानें असर और उपायों की पूरी जानकारी

: इस बार चंद्र ग्रहण के साथ रंगों की होली, जानें असर और उपायों की पूरी जानकारी

 ज्योतिष और वास्तु शास्त्र अनुसार धन और सुख के लिए सेंधा नमक का चमत्कारी उपाय, आजमाएं

: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र अनुसार धन और सुख के लिए सेंधा नमक का चमत्कारी उपाय, आजमाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार गुड लक के लिए सिरहाने रखकर सोएं ये चीजें, अच्छी सेहत का भी मिलेगा वरदान

: वास्तु शास्त्र के अनुसार गुड लक के लिए सिरहाने रखकर सोएं ये चीजें, अच्छी सेहत का भी मिलेगा वरदान

X