चंडीगढ़ । हिंदू धर्म में तुलसी पूजन दिवस का अपना एक विशेष महत्व है। यह पर्व देवी तुलसी की पूजा के लिए समर्पित है, जो हिंदू धर्म के सबसे पवित्र पौधों में से एक हैं। इस शुभ दिन पर लोग तुलसी माता की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। कहते हैं कि जो साधक इस दिन सच्चे भाव के साथ मां तुलसी की उपासना करते हैं, उनके घर में कभी धन का अभाव नहीं रहता है। इसके साथ ही अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है, तो चलिए उनके बारे में जानते हैं।
तुलसी पूजन दिवस पर करें इन चीजों दान
तुलसी पूजन दिवस पर चावल, सिंदूर, लाल वस्त्र, 16 शृंगार का सामान, मुरली, धन और गर्म कपड़े आदि चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन इन चीजों का दान करने से जीवन के सभी कष्टों का अंत होता है। इसके साथ ही धन में वृद्धि और घर में बरकत आती है। कहते हैं कि जो साधक इस पावन मौके पर दान-पुण्य पर जोर देते हैं, उनके ऊपर माता तुलसी की कृपा होती है। इसके साथ ही श्री हरि का आशीर्वाद सदैव के लिए प्राप्त होता है।
तुलसी पूजन दिवस 2024 तिथि और समय
वैदिक पंचांग के अनुसार, तुलसी पूजन दिवस हर साल 25 दिसंबर, 2024 को भव्यता के साथ मनाया जाता है। इस साल पौष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि 24 दिसंबर, दिन मंगलवार को शाम 7 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 25 दिसंबर, दिन बुधवार को रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगा। ऐसे में यह पर्व 25 दिसंबर को ही मनाया जाएगा।
देवी तुलसी के पूजन मंत्र
- तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।
धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।
तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।
- महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी,
आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।