Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा सिंचाई प्रणाली में सुधार के लिए नहरों, रजवाहों और खालों का होगा नवीनीकरणः बरिंदर कुमार गोयल

Updated on Friday, November 29, 2024 18:23 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में जहां राज्य की तरक्की और सर्वपक्षीय विकास के लिए बड़े उपाय किए जा रहे हैं, वहीं डैमों और नहरी पानी का सुचारू उपयोग करके टेलों तक नहरी पानी पहुंचाने की व्यापक योजना तैयार की गई है ताकि भूजल और बिजली की बचत की जा सके।

यह प्रगटावा जल स्रोत, खनन व भू-विज्ञान और भूमि व जल संरक्षण मंत्री  बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मचाकी मल्ल सिंह रोड पर सरहिंद फीडर तथा राजस्थान फीडर नहरों पर 10.24 करोड़ की लागत से नए बनाए गए स्टील के पुलों का उद्घाटन करने के दौरान किया गया।

कैबिनेट मंत्री  बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि इन पुलों के बनने से फ़रीदकोट के अलावा अन्य ज़िलों को भी आवागमन के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी क्योंकि इससे पहले ये पुल बहुत संकरे थे जिससे लोगों को आवागमन से संबंधित कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि ये पुल निर्धारित समय से 4 महीने पहले तैयार किए गए हैं जिसके लिए ज़िला प्रशासन और विभाग के अधिकारी बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि इन दोनों नहरों पर तलवंडी बाईपास के ऊपर भी करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से 2 और पुलों का निर्माण किया जा रहा है और उनमें से 1 पुल जनवरी महीने तक आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

जल स्रोत मंत्री  बरिंदर कुमार गोयल ने आगे बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जल स्रोतों के सुचारू उपयोग संबंधी प्राथमिक आधार पर योजना बनाई गई है और पंजाब सरकार ने सिंचाई विभाग का बजट 400 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 1500 करोड़ रुपए किया है। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा नहरों और डैमों के पानी के उपयोग के लक्ष्य को 100 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है और 38 प्रतिशत बर्बाद जा रहे पानी को उपयोग में लाने के लिए नहरों का नवीनीकरण सहित रजवाहे व खालों आदि को पक्का किया जाएगा और उनमें पानी की क्षमता बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नहरी पानी के 100 प्रतिशत उपयोग से भूजल पर निर्भरता काफ़ी हद तक घटेगी। इसके अलावा ट्यूबवेलों का उपयोग घटने के कारण बिजली की भी बड़ी मात्रा में बचत होगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब के प्राकृतिक संसाधन भूजल को बचाना पंजाब सरकार की बड़ी पहल है और पिछले 40 वर्षों में किसी भी सरकार ने इस दिशा में ध्यान नहीं दिया। इस मौके पर विधायक फ़रीदकोट स. गुरदित्त सिंह सेखों ने कैबिनेट मंत्री  बरिंदर कुमार गोयल का इस प्रोजेक्ट के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि इन पुलों पर जनवरी 2024 में पुनर्निर्माण के लिए काम शुरू किया गया था, जो एक साल के समय में पूरा होना था पर इसे 4 महीने पहले ही पूरा कर लिया गया। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा को देखते हुए इन पुलों को 2 महीने पहले ही आवागमन के लिए खोल दिया गया था जबकि इसका अधिकारिक उद्घाटन आज किया गया है। उन्होंने कहा कि तलवंडी बाईपास पर बन रहे पुल भी जल्दी ही बनकर तैयार होने के बाद लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे।

इससे पहले कैबिनेट मंत्री  बरिंदर कुमार गोयल को बाबा फ़रीद यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में पहुंचने पर पुलिस की टुकड़ी द्वारा सलामी दी गई। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर  विनीत कुमार, एस.डी.एम फ़रीदकोट मेजर डा. वरुण कुमार, कार्यकारी इंजीनियर राजस्थान फीडर नहर और ग्राउंड वाटर मंडल स. रमनप्रीत सिंह,  संदीप गोयल एस.ई. फ़िरोज़पुर नहर सर्कल, चेयरमैन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट गुरतेज सिंह खोसा के अलावा आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X