Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या आयरनमैन चैलेंज पूरा करने वाले पहले सांसद , साढ़े 8 घंटे में 113 किमी की दूरी नापी

Updated on Monday, October 28, 2024 08:08 AM IST

पणजी | भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने रविवार को आयरनमैन 70.3 चैलेंज पूरा किया। वे यह चैलेंज पूरा करने वाले पहले सांसद हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी सराहना की। PM ने X पर लिखा- सराहनीय उपलब्धि! मुझे यकीन है कि यह कई युवाओं को फिटनेस के लिए प्रेरित करेगा। वहीं, तेजस्वी ने खुद को PM मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट से प्रेरित बताया।

गोवा में हुए इस ट्रायथलॉन चैलेंज में 2 किमी तैराकी, 90 किमी साइकिलिंग और 21 किमी की दौड़ शामिल थी। पूरे इवेंट के दौरान प्रतिभागियों ने 113 किमी की दूरी तय की। तेजस्वी ने ये तीनों सेगमेंट 8 घंटे, 27 मिनट और 32 सेकंड में पूरे किए।

PM मोदी ने तारीफ की

तेजस्वी साल 2022 में भी इसमें भाग ले चुके हैं। हालांकि, तब उन्होंने सिर्फ 90 किमी का साइकिलिंग सेगमेंट ही पूरा किया था। तेजस्वी कर्नाटक की बेंगलुरु दक्षिण सीट से सांसद हैं। वे भाजपा की यूथ विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

मेंटल और फिजिकल फिटनेस का आखिरी इंतहान

तेजस्वी ने X पर लिखा- बड़ी मंजिलों का पीछा करने वाले एक युवा देश के रूप में हमें अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए। फिट रहने की सिर्फ कोशिश करने भर से आप ज्यादा अनुशासित और कॉन्फिडेंट बनते हैं। इससे आपकी सफलता की संभावना बढ़ जाती है।

फिटनेस गोल्स आपकी सीमाओं को आगे बढ़ाते हैं और आप बेहतर इंसान बनते हैं। यह चैलेंज किसी की सहनशक्ति के साथ ही मेंटल और फिजिकल फिटनेस की आखिरी परीक्षा लेता है। पिछले 4 महीने में मैंने अपनी फिटनेस को बेहतर करने के लिए कड़ी मेहनत की। इसे पूरा करने की मुझे खुशी है।

50 देशों के लोगों ने भाग लिया, इनमें 60% फर्स्ट टाइमर

आयरनमैन 70.3 चैलेंज में 50 देशों के एथलीटों और फिटनेस के लिए उत्साही लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें केंद्र और राज्य सरकार में काम करने वाले 120 से ज्यादा प्रतियोगी भी शामिल हुए, जिनमें 12 से 15% महिलाएं थीं। वहीं, 60% से अधिक प्रतिभागी पहली बार हिस्सा ले रहे थे।

Readers' Comments
Surinder Singh 7/21/2023 7:17:04 PM

Good 😊👍

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X