Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

ज्योतिष

धनतेरस या दिवाली पर गाड़ी खरीदने वाले हैं तो जान ले सबसे शुभ मुहूर्त

Updated on Sunday, October 27, 2024 09:08 AM IST

चंडीगढ़ । धनतेरस और दिवाली का त्योहार हर साल खुशियों और समृद्धि के प्रतीक के रूप में मानाया जाता है इस समय लोग अपने घरों में समृद्धि लाने के लिए विशेष तौर पर सोना, चांदी, वाहन और अन्य कीमती वस्तुएं खरीदते हैं।  खासकर, धनतेरस का दिन शुभ खरीदारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजें आर्थिक लाभ और घर में सुख-समृद्धि लाती हैं।

इस साल धनतेरस कब है ?

इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी।  इस दिन को भगवान धनवंतरि की पूजा के लिए भी जाना जाता है, जो समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे।  कहा जाता है कि धनतेरस पर सोना, चांदी या वाहन खरीदना बहुत शुभ होता है, क्योंकि यह आर्थिक संपन्नता और तरक्की का प्रतीक है।

धनतेरस पर वाहन की खरीदारी का शुभ मुहूर्त

यदि आप इस धनतेरस या दिवाली पर वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यहां कुछ खास शुभ मुहूर्त बताए जा रहे हैं जो आपकी खरीदारी को और भी अधिक फलदायी बना सकते हैं।

धनतेरस पर वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त

धनतेरस के दिन पूरा दिन ही शुभ माना जाता है, लेकिन कुछ विशेष मुहूर्त ऐसे होते हैं जब वाहन या अन्य कीमती वस्तुएं खरीदना अत्यधिक लाभकारी माना जाता है। नीचे कुछ महत्वपूर्ण मुहूर्त दिए गए हैं-

  • लाभ (समृद्धि): सुबह 10:41 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक
  • अमृत (सर्वश्रेष्ठ समय): दोपहर 12:05 बजे से 1:28 बजे तक
  • लाभ (समृद्धि): शाम 7:15 बजे से रात 8:51 बजे तक

31 अक्टूबर 2024 को वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त

यदि आप धनतेरस के बाद भी वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 31 अक्टूबर को भी कुछ महत्वपूर्ण शुभ समय उपलब्ध हैं:

  • शुभ (सर्वश्रेष्ठ समय): शाम 4:13 बजे से 5:36 बजे तक
  • अमृत (सर्वश्रेष्ठ समय): शाम 5:36 बजे से 7:14 बजे तक
  • चर (सामान्य समय): रात 7:14 बजे से 8:51 बजे तक

1 नवंबर 2024 को खरीदारी के शुभ मुहूर्त

धनतेरस और दिवाली के बाद भी 1 नवंबर को कुछ खास शुभ मुहूर्त हैं जिनमें आप अपनी खरीदारी कर सकते हैं:

  • सुबह के शुभ समय (चर, लाभ, अमृत): सुबह 6:33 बजे से 10:42 बजे तक
  • दोपहर का शुभ समय (चर): दोपहर 12:04 बजे से 1:27 बजे तक
  • दोपहर का शुभ समय (शुभ): शाम 4:13 बजे से 5:36 बजे तक

इन शुभ समयों का ध्यान रखकर आप अपनी खरीदारी को और भी खास बना सकते हैं, ताकि आपके घर में समृद्धि और सौभाग्य का वास हो।

Have something to say? Post your comment
जानें कब और कैसे हुई वास्तु पुरुष की उत्पत्ति, क्यों जरूरी है इन्हें प्रसन्न रखना

: जानें कब और कैसे हुई वास्तु पुरुष की उत्पत्ति, क्यों जरूरी है इन्हें प्रसन्न रखना

जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको उत्तर दिशा में कौन-सी चीजें  रखने से मिलेगा लाभ

: जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको उत्तर दिशा में कौन-सी चीजें रखने से मिलेगा लाभ

विवाह में आ रही है बाधा, तो ये वास्तु टिप्स आएंगे आपके काम

: विवाह में आ रही है बाधा, तो ये वास्तु टिप्स आएंगे आपके काम

होली भाई दूज के दिन कुछ उपाय करने से भाई और बहन के रिश्ते होते हैं मजबूत , आइए जानते हैं कुछ उपाय

: होली भाई दूज के दिन कुछ उपाय करने से भाई और बहन के रिश्ते होते हैं मजबूत , आइए जानते हैं कुछ उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर कुछ पौधों को रखने की है सख्त मनाही , आइए जानते हैं इसके बारे में

: वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर कुछ पौधों को रखने की है सख्त मनाही , आइए जानते हैं इसके बारे में

वास्तु शास्त्र के अनुसार पैसों की किल्लत दूर करने के लिए घर पर जरूर रखें ये पौधे, नौकरी में भी मिलेगी सफलता

: वास्तु शास्त्र के अनुसार पैसों की किल्लत दूर करने के लिए घर पर जरूर रखें ये पौधे, नौकरी में भी मिलेगी सफलता

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र अनुसार रंगों का त्योहार  होली पर इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र अनुसार रंगों का त्योहार होली पर इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

इस बार चंद्र ग्रहण के साथ रंगों की होली, जानें असर और उपायों की पूरी जानकारी

: इस बार चंद्र ग्रहण के साथ रंगों की होली, जानें असर और उपायों की पूरी जानकारी

 ज्योतिष और वास्तु शास्त्र अनुसार धन और सुख के लिए सेंधा नमक का चमत्कारी उपाय, आजमाएं

: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र अनुसार धन और सुख के लिए सेंधा नमक का चमत्कारी उपाय, आजमाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार गुड लक के लिए सिरहाने रखकर सोएं ये चीजें, अच्छी सेहत का भी मिलेगा वरदान

: वास्तु शास्त्र के अनुसार गुड लक के लिए सिरहाने रखकर सोएं ये चीजें, अच्छी सेहत का भी मिलेगा वरदान

X