Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की 27 वीं वार्षिक आम बैठक आयोजित

Updated on Tuesday, October 01, 2024 20:02 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा राज्य ट्रांसमिशन यूटिलिटी, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की 27वीं वार्षिक आम बैठक आयोजित की गई जिसमें  वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक रिपोर्ट की प्रस्तुति की गई। बैठक में निगम के प्रभावशाली प्रदर्शन और रणनीतिक विकास पर प्रकाश डाला गया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं निगम के चेयरमैन श्री ए. के सिंह ने इस अवसर पर बताया कि पिछले कुछ वर्षों में निगम की आय में लगातार वृद्धि हो रही है और वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राजस्व और कर पश्चात लाभ (पीएटी) ने उत्साहजनक परिणाम आए  हैं। उन्होंने बताया कि 31 मार्च, 2024 को समाप्त होने वाले वर्ष के दौरान  एचवीपीएनएल ने 2,732.48 करोड़ रुपये का राजस्व और 295 करोड़ रुपये का कर पश्चात लाभ प्राप्त किया है। निगम का पूंजीकरण 912.36 करोड़ रुपये है, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान नेटवर्थ 5,036.01 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,315.28 करोड़ रुपये हो गई है।

निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि एचवीपीएनएल ने 11 नए सब स्टेशन सफलतापूर्वक चालू किए हैं जिनमें 220 केवी का 1, 132 केवी का 3 और 66 केवी का 7 सबस्टेशन शामिल हैं। जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 59 मौजूदा सब स्टेशनों का विस्तार भी किया गया। इस अवधि के दौरान, निगम ने 3,226 एमवीए की क्षमता वृद्धि की है। उन्होंने बताया कि निगम का ट्रांसमिशन घाटा 2.02% के बेंचमार्क के मुकाबले 2% था। इसके अलावा, ट्रांसमिशन सिस्टम की उपलब्धता 99.5723% तक पहुँच गई, जो 99.200% की मानक उपलब्धता से अधिक है।

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के बारे में

एचवीपीएनएल मुख्य रूप से बिजली के ट्रांसमिशन में लगा हुआ है, जो एक व्यापक ट्रांसमिशन नेटवर्क के माध्यम से उत्पादन कंपनियों से वितरण कंपनियों तक बिजली की डिलीवरी की सुविधा प्रदान करता है। कंपनी के पास हरियाणा में बिजली के ट्रांसमिशन और थोक आपूर्ति के लिए हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) से व्यावसायिक लाइसेंस है। एचवीपीएनएल के मुख्य उद्देश्यों में 66 केवी और उससे अधिक वोल्टेज स्तर पर ट्रांसमिशन लाइनों और सब स्टेशनों की योजना, डिजाइन, निर्माण, स्थापना और रखरखाव के साथ-साथ आवश्यक संचार सुविधाएं और संबंधित कार्य शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment
भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

X