Tuesday, 08 July 2025
BREAKING
जियोब्लैकरॉक की धमाकेदार एंट्री, पहले NFO में ही जुटाए 17,800 करोड़ रुपये बरिन्दर कुमार गोयल द्वारा अधिकारियों को जन शिकायतों के तुरंत निपटारे और ग़ैर-कानूनी माइनिंग रोकने के लिए 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश एनजीओ शिक्षा सबके लिए ने बच्चों में बांटी फर्स्ट एड किट्स तेजिंदर सिंह भाटिया को पंजाब के गवर्नर ने किया सम्मानित मुख्य मंत्री मान और अरविंद केजरीवाल की ओर से मोहाली में 145.26 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को जनता को समर्पित श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया गाजे-बाजे के साथ शादी के माहौल में हुआ 'सरबाला जी' का दमदार ट्रेलर लॉन्च पीएचडीसीसीआई का प्रतिनिधिमंडल मिला एमसीए की सचिव से, चंडीगढ़ में रीजनल डॉयरेक्टर ऑफिस स्थापित करने की मांग को दोहराया ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने भारत में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘बिग रीड ग्लोबल चैलेंज’ का सातवां संस्करण शुरू किया पर्यटन व पर्यावरण की दिशा में अभी तक का सबसे बड़ा कदम

ज्योतिष

22 सितंबर को बनने जा रहा है गजकेसरी योग, जाने किन 4 राशियों को होगा लाभ

Updated on Sunday, September 15, 2024 10:03 AM IST

चंडीगढ़  | सितंबर में चंद्रमा और बृहस्पति की युति से गजकेसरी योग बनेगा। देवताओं के गुरु बृहस्पति इस समय वृषभ राशि में हैं और चंद्रमा 22 सितंबर को सुबह 6:09 बजे वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इस क्षण से बृहस्पति और चंद्रमा की युति होगी और गजकेसरी योग बनेगा। यह संयोग 22 सितंबर से 24 सितंबर तक सुबह 9:55 बजे तक रहेगा। इस समय चंद्रमा वृषभ राशि को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। 23 सितंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और अमृत सिद्धि योग का मिलन गजकेसरी योग होगा। आइए जानते हैं गजकेसरी योग के दिन किन 4 राशियों के लिए अच्छा समय शुरू होगा। आइए जानते हैं इससे जुड़े लाभ है। 

क्या है गजकेसरी योग 
गजकेसरी योग ज्योतिष शास्त्र में  बहुत ही शुभ और उत्तम बताया गया है। इस योग का निर्माण तब होता है जब गुरु और चंद्रमा की खास स्थिति बनती है। गुरु और चंद्रमा जब किसी राशि में साथ बैठे होते हैं या फिर गुरु जिस राशि में होते हैं उस राशि से चौथे, सातवें और दसवें घर में चंद्रमा होते हैं तो गजकेसरी योग बनता है। यह योग जिस व्यक्ति की कुंडली में होता है वह गुणवान, ज्ञानी और उत्तम गुणों वाला होता है। 

कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा है और गजकेसरी योग से कर्क राशि के जातकों को लाभ मिलने की संभावना है। यह आपके लिए बहुत अच्छा समय रहेगा।इस दिन आपके साथ कुछ ऐसा घटित होगा जो आपके लिए अविस्मरणीय और सुखद होगी। नौकरीपेशा या व्यवसायी को कोई बड़ा प्रोजेक्ट या काम मिल सकता है। नए ऑफर पूरे होने से आपकी प्रगति आसान हो जाएगी। इससे आपके करियर में अच्छी ग्रोथ होगी। चंद्रमा और बृहस्पति की कृपा से आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह राशि
आपकी राशि के लोगों के लिए गजकेसरी योग भी लाभकारी हो सकता है। सकारात्मक प्रभाव के कारण आप इन दिनों नया वाहन खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप घर या कोई अन्य महंगी वस्तु भी खरीद सकते हैं। आपकी अचल संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। जो लोग विवाह के योग्य हैं उन्हें विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। हालाँकि, अभी आप अपनी निजी जिंदगी के बारे में सोच सकते हैं। अपने प्रिय साथी के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे। इस अवधि में आपका मनोबल मजबूत रहेगा और आपके कार्य सफल हो सकते हैं।

तुला राशि  
तुला राशि वाले जातक चंद्रमा और बृहस्पति की युति के दिन सकारात्मक बदलाव का अनुभव कर सकते हैं। ये आपके लिए अच्छा संकेत होगा। इस दिन आप कोई अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। इस दिन आपको नया जीवनसाथी या नया लव पार्टनर मिल सकता है। आज के दिन आप मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। आपके जीवन में कोई नया व्यक्ति आ सकता है जो आपके ज्ञान का विस्तार कर सकता है। वह समय-समय पर आपकी मदद भी कर सकता है। 

मकर राशि 
22 सितंबर को गजकेसरी योग के दिन मकर राशि के जातकों को करियर में कई अवसर मिल सकते हैं। इन अवसरों का लाब उठाएंगे तो आपको तरक्की अवश्य मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को अपने कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यवसाय कर रहे लोगों को मुनाफा कमाने का अवसर मिलेगा। इस समय में आप अपनी नई योजना को लागू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा और मानसिक शांति मिलेगी। 

Have something to say? Post your comment
जानें कब और कैसे हुई वास्तु पुरुष की उत्पत्ति, क्यों जरूरी है इन्हें प्रसन्न रखना

: जानें कब और कैसे हुई वास्तु पुरुष की उत्पत्ति, क्यों जरूरी है इन्हें प्रसन्न रखना

जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको उत्तर दिशा में कौन-सी चीजें  रखने से मिलेगा लाभ

: जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको उत्तर दिशा में कौन-सी चीजें रखने से मिलेगा लाभ

विवाह में आ रही है बाधा, तो ये वास्तु टिप्स आएंगे आपके काम

: विवाह में आ रही है बाधा, तो ये वास्तु टिप्स आएंगे आपके काम

होली भाई दूज के दिन कुछ उपाय करने से भाई और बहन के रिश्ते होते हैं मजबूत , आइए जानते हैं कुछ उपाय

: होली भाई दूज के दिन कुछ उपाय करने से भाई और बहन के रिश्ते होते हैं मजबूत , आइए जानते हैं कुछ उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर कुछ पौधों को रखने की है सख्त मनाही , आइए जानते हैं इसके बारे में

: वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर कुछ पौधों को रखने की है सख्त मनाही , आइए जानते हैं इसके बारे में

वास्तु शास्त्र के अनुसार पैसों की किल्लत दूर करने के लिए घर पर जरूर रखें ये पौधे, नौकरी में भी मिलेगी सफलता

: वास्तु शास्त्र के अनुसार पैसों की किल्लत दूर करने के लिए घर पर जरूर रखें ये पौधे, नौकरी में भी मिलेगी सफलता

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र अनुसार रंगों का त्योहार  होली पर इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र अनुसार रंगों का त्योहार होली पर इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

इस बार चंद्र ग्रहण के साथ रंगों की होली, जानें असर और उपायों की पूरी जानकारी

: इस बार चंद्र ग्रहण के साथ रंगों की होली, जानें असर और उपायों की पूरी जानकारी

 ज्योतिष और वास्तु शास्त्र अनुसार धन और सुख के लिए सेंधा नमक का चमत्कारी उपाय, आजमाएं

: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र अनुसार धन और सुख के लिए सेंधा नमक का चमत्कारी उपाय, आजमाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार गुड लक के लिए सिरहाने रखकर सोएं ये चीजें, अच्छी सेहत का भी मिलेगा वरदान

: वास्तु शास्त्र के अनुसार गुड लक के लिए सिरहाने रखकर सोएं ये चीजें, अच्छी सेहत का भी मिलेगा वरदान

X