चंडीगढ़ | स्कोरिडोव ने अपना नया मायआईटीरिटर्न मोबाइल ऐप लॉन्च करने की घोषणा की है। इस ऐप को भारतीयों के इनकम टैक्स रिटर्न भरने के तरीके को सरल व आसान बनाने और इस प्रक्रिया में बड़ा बदलाव लाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह अभिनव ऐप भारत में अपनी तरह का पहला ऐप है, जो यूजर्स को किसी भी दस्तावेज को अपलोड किए बिना सीधे अपने स्मार्टफोन से अपना टैक्स रिटर्न फाइल करने की सुविधा देता है और रिटर्न फाइल करने की पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करके इसे पहले की तुलना में तेज और अधिक कुशल बनाता है।
स्कोरिडोव के फाउंडर साकार यादव ने नए ऐप के बारे में बताते हुए कहा, ।भारत में हमें इस गेम-चेंजिंग ऐप को पेश करते हुए खुशी हो रही है। मायआईटीरिटर्न में, हमारा मिशन हमेशा टैक्स फाइलिंग को आसान, सुरक्षित और कुशल बनाना रहा है। यह ऐप उस मिशन का प्रमाण है, जो एक अनूठा सॉल्यूशंस मुहैया कराते हुए यूजर्स के डेटा को सुरक्षित रखता है और उन्हें अधिकतम संभव रिफंड सुनिश्चित करते हुए पूरी प्रक्रिया को सरल बनाता है। हमारा मानना है कि यह ऐप आने वाले दिनों में भारतीयों के टैक्स भरने के तरीके में बड़ा बदलाव लेकर आएगा।
टैक्स फाइलिंग में एक गेम-चेंजर
मायआईटीरिटर्न ऐप टैक्स रिटर्न भरने के तरीकों में बदलाव ला रहा है। मायआईटीरिटर्न ऐप को उपभोक्ता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कागजी जरूरतों को खत्म करते हुए टैक्स फाइलिंग को सभी के लिए सुलभ बनाता है। स्मार्टफोन पर बस कुछ ही टैप से कोई भी व्यक्ति अपने घर या ऑफिस से आराम से टैक्स रिटर्न पूरा कर सकता है।
मायआईटीरिटर्न ऐप की मुख्य विशेषताएं
ऐप यूजर्स के अनुकूल है और स्पष्ट, नियमों के पालन में आसान निर्देशों के साथ प्रत्येक चरण में यूजर्स की मदद करता है। चाहे व्यक्ति वेतनभोगी कर्मचारी हो या अपने व्यवसाय वाले, उन सभी के लिए यह प्रक्रिया आसान और सरल है।