Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

व्यवसाय

पंजाब में लॉन्च हुआ बर्गर सिंह, फ्रेंचाइजी के जरिये कारोबार विस्तार का लक्ष्य

Updated on Thursday, July 02, 2020 13:28 PM IST

Chandigarh: भारत और लंदन में परिचालन कर रही दुनिया की पहली और सबसे बड़ी भारतीय बर्गर चेन का संचालन करने वाली कंपनी बर्गर सिंह बर्गर के क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव को नई ऊंचाई देने के लिए पंजाब में फ्रेंजाइजी डील के लिए उत्साही उद्यमियों की तलाश कर रही है। 2021 तक कंपनी यहां चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट और अन्य टीयर-3 शहरों में 12 से ज्यादा आउटलेट खोलने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

(SUBHEAD)

भारत में अभी इस बर्गर चेन के 35 से ज्यादा आउटलेट हैं और लखनऊ, जयपुर, नागपुर, अहमदाबाद, दिल्ली एनसीआर और चंडीगढ़ जैसे शहरों में 20 फ्रेंजाइजी हैं। अभी कंपनी पूरी तरह होम डिलीवरी पर केंद्रित क्लाउड किचन मॉडल में फ्रेंचाइजी दे रही है। पंजाब के सभी आउटलेट का प्रबंधन गुरुग्राम स्थित हेडक्वार्टर से किया जाएगा। बर्गर सिंह के सीईओ व सह संस्थापक श्री कबीर जीत सिंह ने कहा, 'पिछले वर्षों के दौरान अन्य शहरों में हमारे बर्गर का स्वाद ले चुके पंजाब के लोगों के बीच हमारे बर्गर की बड़ी मांग देखी गई। अब हमने उनके नजदीक पहुंचते हुए राज्य में 4 फ्रेंचाइजी डील को पूरा कर लिया है। हम राज्य में और विस्तार का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। उद्यमिता का यह अवसर उत्साही उद्यमियों को समर्थन देने और आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में सहयोग करते हुए भारत के प्रति हमारे प्रेम का प्रतीक है।'

पंजाब के लोग अब कई भारतीय बर्गर ब्रांड का स्वाद ले सकते हैं। इनमें छोटू सिंह, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ पंजाब, बंटी पापे दा आलू, अमृतसरी मुर्ग मखनी, बिहारी गोश्त, मालाबार एक्सप्रेस समेत कई अन्य ब्रांड शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों में बर्गर सिंह की लोकप्रियता बहुत तेजी से बढ़ी है। अब यह भारतीय बर्गर कई लोगों का पसंदीदा बन गया है। बर्गर सिंह के चीफ ऑफ स्टाफ राहुल सेठ ने कहा, 'पंजाब उद्यमियों की धरती है और हम राज्य में लॉन्चिंग को लेकर उत्साहित हैं। एक उभरते हुए ब्रांड के रूप में हम कारोबार का बेहतरीन मौका दे रहे हैं। यहां आसान बिजनेस मॉडल और थोड़ी सी पूंजी से बड़ा रिटर्न मिल सकता है।'

राहुल ने आगे कहा, 'कई बार बर्गर सिंह का मेन्यू पंजाब और यहां के स्वाद से प्रेरित होता है। यही खासियत हमारे प्रति सबका उत्साह बढ़ाती है। अगले कुछ साल में हम लोगों का प्यार पाने और पूरे पंजाब का लोकप्रिय ब्रांड बन जाने की उम्मीद कर रहे हैं।'

विभिन्न रेस्टोरेंट के मालिक अपने मौजूदा इन्फ्रास्ट्रक्चर का ही इस्तेमाल करते हुए बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। यह मौका उन्हें 13 लाख से भी कम के निवेश पर मिल रहा है। बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी कम किराए पर दूसरी या तीसरी मंजिल पर जगह वालों के लिए भी एक मौका है। कंपनी की वेबसाइट पर जाकर इस बारे में अतिरिक्त जानकारी ली जा सकती है। लंदन में तीन आउटलेट और एक फूड ट्रक के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी ब्रांड की उपस्थिति है। यहां बर्गर सिंह के फ्रेंजाइजी पार्टनर इस संख्या को अगले तीन साल में 17 तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। बर्गर सिंह के फ्रेंजाइजी मैनेजर देशभर में फ्रेंजाइजी की संख्या बढ़ाने को लेकर काम कर रहे हैं। दिल्ली एनसीआर, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में लोगों ने इसमें गहरी रुचि दिखाई है।

 

Have something to say? Post your comment
टैक्स फाइलिंग में आया बड़ा बदलाव: मायआइटीरिटर्न ने भारत का पहला अनूठा मोबाइल ऐप लॉन्च  किया

: टैक्स फाइलिंग में आया बड़ा बदलाव: मायआइटीरिटर्न ने भारत का पहला अनूठा मोबाइल ऐप लॉन्च किया

मेट सिटी में मैन्युफैक्टरिंग प्लांट लगाएगी जर्मनी की 'ब्यूमर इंडिया'

: मेट सिटी में मैन्युफैक्टरिंग प्लांट लगाएगी जर्मनी की 'ब्यूमर इंडिया'

डेटा खपत में चाइना मोबाइल को पछाड़कर रिलायंस जियो दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर बना

: डेटा खपत में चाइना मोबाइल को पछाड़कर रिलायंस जियो दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर बना

एआई पेशेवरों की मांग 2026 तक 10 लाख तक पहुंचने का अनुमान

: एआई पेशेवरों की मांग 2026 तक 10 लाख तक पहुंचने का अनुमान

लोहड़ी पर्व पर शुरु किया ‘बेस्ट लोहड़ी़ सेलिब्रेशन मोमेंट’ काॅनटेस्ट

: लोहड़ी पर्व पर शुरु किया ‘बेस्ट लोहड़ी़ सेलिब्रेशन मोमेंट’ काॅनटेस्ट

टोयोटा ने अर्बन कू्रजर को मिले जोरदार रेस्पांस के जवाब में अनूठे  पैकेज की घोषणा की

: टोयोटा ने अर्बन कू्रजर को मिले जोरदार रेस्पांस के जवाब में अनूठे  पैकेज की घोषणा की

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने पूरी तरह नए टोयोटा अर्बन  क्रूजर के लिए  बुकिंग शुरू 

: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने पूरी तरह नए टोयोटा अर्बन  क्रूजर के लिए  बुकिंग शुरू 

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपने सबसे नए एसयूवी टोयोटा अर्बन  के संग कौम्पैक्ट एसयूवी वर्ग में कदम रखा

: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपने सबसे नए एसयूवी टोयोटा अर्बन  के संग कौम्पैक्ट एसयूवी वर्ग में कदम रखा

एसबीआई कार्ड एवं आईआरसीटीसी ने रूपे प्लेटफॉर्म पर को-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया

: एसबीआई कार्ड एवं आईआरसीटीसी ने रूपे प्लेटफॉर्म पर को-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने जुलाई महीने के लिए योजनाओं की घोषणा की

: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने जुलाई महीने के लिए योजनाओं की घोषणा की

X