Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

पंजाब:अमृतसर में डयूटी पर तैनात एएसआई की गोली मारकर हत्या

Updated on Friday, September 18, 2026 21:47 PM IST

चंडीगढ़।  पंजाब के अमृतसर में बीती रात अज्ञात हथियारबंद युवकों ने डयूटी पर तैनात एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रात करीब ढाई बजे की है जब थाना गेट हकीमां में तैनात एएसआई हरजीत सिंह गश्त पर थे। पंजाब पुलिस महानिदेशक ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। घटना की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने ली है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।

जानकारी के अनुसार पंजाब के तरनतारन निवासी एएसआई हरजीत सिंह  गेट हकीमा पुलिस स्टेशन में तैनात थे। गुरुवार रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच वह दाना मंडी इलाके में पुलिस ड्यूटी पर थे। इसी दौरान बाइक पर आए दो हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया और फायरिंग कर फरार हो गए।

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल हरजीत सिंह को तुरंत अमनदीप अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत नहीं संभल सकी और उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हमले के बाद तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान नाम के संगठन की ओर से इसकी जिम्मेदारी लेने का दावा सामने आया है।

घटना के बाद सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार दुख की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। सम्मान स्वरूप सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपए की एक्स-ग्रेशिया राशि और एचडीएफसी बैंक की ओर से 1 करोड़ रुपए का चेक शहीद के परिवार को दिया जाएगा। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली जा रही है। हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X