Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

पंजाबियों को उड़ता पंजाब नहीं, उभरता पंजाब चाहिए:नितिन नबीन

Updated on Friday, September 18, 2026 21:27 PM IST

पठानकोट। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को पठानकोट से पहली नशा मुक्त पंजाब यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ‘भाजपा का नारा, नशा मिटाना सारा’ के संकल्प के साथ शुरू हुई यह नशा मुक्त यात्रा 30 सितंबर को जालंधर में समाप्त होगी।

इस अवसर पर नितिन नबीन ने नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लडऩे का आह्वान किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने नशे के खिलाफ लड़ाई को लोक आंदोलन बनाने की बात कही।

केसरी दस्तार सजाकर मंच पर पहुंचे नितिन नबीन ने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाबियों को उड़ता पंजाब नहीं, उभरता पंजाब चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सत्ता के दम पर भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब करके पंजाब को नशे से बर्बाद किया, उनके खिलाफ निर्णायक लड़ाई लडऩे का समय आ गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पठानकोट से शुरू की पहली नशा मुक्त पंजाब यात्रा

‘आप’ का युद्ध नशे के खिलाफ नहीं,नशा माफियाओं से मिलीभगत थी


भारतीय जनता पार्टी की नशे के खिलाफ लड़ाई का मूल मंत्र साझा करते हुए नितिन नबीन ने कहा कि नशा तस्करों पर वार करना, नशे के सप्लाई नेटवर्क को तोडऩा, ड्रग मनी जब्त करना, नशे के शिकार लोगों का पुनर्वास करना और समाज के सहयोग से नशे के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाना उनकी रणनीति का हिस्सा होगा।

नितिन नबीन ने कहा कि देश में भाजपा जो संकल्प लेती है, उसे पूरा करती है। धारा 370 हटाने के संकल्प को पूरा करने के लिए लंबा संघर्ष किया गया तथा आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म किया गया।

उन्होंने कहा कि अब भाजपा ने 2 अगस्त को देश में नशे को खत्म करने का संकल्प लिया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश लेकर पंजाब की धरती से इसकी शुरुआत करने आया हूं। यह भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है, इसलिए नशे को खत्म भी हम ही करेंगे।


नितिन नबीन ने कहा कि नशा पंजाब की पहचान या ताकत नहीं हो सकता। पंजाब की पहचान उसकी विरासत, विचार और नौजवान होनी चाहिए। पंजाब की पहचान गुरुओं की बाणी, किसानों के पसीने और खिलाडिय़ों के जज्बे से होती थी। पंजाब के लोग खुद नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह जुटान कोई राजनीतिक रैली नहीं है, बल्कि हम माताओं-बहनों का दुख बांटने आए हैं। उन्होंने कहा कि यह एक लोक आंदोलन है, जिसके तहत हम 117 विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुसार अगले दो वर्षों में नशे को जड़ से खत्म करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि आज पंजाब अपनी पहचान खोता जा रहा है। पंजाब की जो तस्वीर पहले हुआ करती थी, अब वह तस्वीर नहीं रही। अश्वनी शर्मा ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी से संबंधित ऐतिहासिक स्थल से यात्रा शुरू करके भाजपा ने नशे के खिलाफ लोक आंदोलन शुरू किया है। इसका बैनर राजनीतिक हो सकता है, लेकिन समस्या घर-घर की है।

समागम को अन्य नेताओं के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, संसदीय समिति के सदस्य इकबाल सिंह लालपुरा, पूर्व लोकसभा सदस्य परनीत कौर, पूर्व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक, पूर्व पंजाब मंत्री मनोरंजन कालिया, मुकेरियां से विधायक जंगी लाल महाजन तथा पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश बब्बू ने भी संबोधित किया।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X