Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

21 विधानसभा हल्कों के युवाओं से अक्षय शर्मा के जरिए होगा बीजेपी का संपर्क

Updated on Friday, September 18, 2026 10:28 AM IST

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही ' नशा मुक्त पंजाब यात्रा' में हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अक्षय शर्मा को इस यात्रा में युवकों को जोड़ने हेतु 'युवा संपर्क अभियान ' का 21 विधानसभा हल्कों का इंचार्ज बनाया गया है। यात्रा की शुरुआत कल 18 सितंबर को पठानकोट से होगी।
नशों से दूर करने को युवाओं से किया जाएगा संपर्क
भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने बताया कि पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ भाजपा यह यात्रा 18 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक निकालेगी। जिसकी शुरुआत: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 18 सितंबर को पठानकोट (माधोपुर) से करेंगे। उन्होंने बताया कि यह यात्रा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों और करीब 12,000 गांवों से होकर गुजरेगी। इसे चार अलग-अलग रूटों (पठानकोट, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का और तलवंडी साबो) से शुरू किया जा रहा है। जिसका समापन 30 सितंबर को जालंधर में एक बड़ी रैली के साथ होगा जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हो सकते हैं।

भाजपा ने 'नशा मुक्त यात्रा' के तहत 'युवा सम्पर्क अभियान' में दी बड़ी जिम्मेदारी


अक्षय शर्मा ने बताया कि इस यात्रा के लिए उन्हें बेहद एहम जिम्मेदारी दी गई है जिसमें अजनाला, राजासांसी, अटारी, अमृतसर वेस्ट, अमृतसर सेंट्रल, अमृतसर साउथ, अमृतसर ईस्ट, अमृतसर नॉर्थ, मजीठा, जंडियाला, बाबा बकाला, तरन तारन, खडूर साहिब, खेम करण, पट्टी, फिरोजपुर सिटी, गुरु हर सहाय, फिरोजपुर रूरल, जीरा, सुल्तानपुर लोधी, भूलथ का युवा सम्पर्क अभियान का इंचार्ज लगाया गया है। इन विधानसभा हल्कों में यह यात्रा 22 से 28 तक चलेगी। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही देश की ऐसी कड़ी है जिससे न केवल विकास की राह आसान होगी बल्कि जो बुराइयां इस समय पंजाब पर हावी हैं उनका खात्मा होगा।
उन्होंने कहा कि युवकों से संपर्क सिर्फ यात्रा के लिए ही नहीं किया जा रहा बल्कि उन्हें साथ जोड़कर नशे के खिलाफ यह बड़ी जंग छेड़ी जा रही है।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी चाहते हैं कि पंजाब की बागडोर युवाओं के हाथ हो ताकि जो राज्य आज नशे में लिप्त है वो राज्य कल फिर से उसी सुनहरी दौर को जिये जिसमें वहां के नौजवानों की मिसाल दी जाती थी।इसीलिए भाजपा लगातार युवकों के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है ओर विधासभा चुनावों के बाद भी काम करती रहेगी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X