Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

पंजाब सरकार की लापरवाही, मंडियों में धान पहुंचा और गेहूं के लगे ढेर:एनके शर्मा

Updated on Tuesday, September 15, 2026 18:36 PM IST

लालडू। पंजाब सरकार पर किसानों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक एनके शर्मा ने लालडू की अनाज मंडी में लगे गेहूं के ढेर के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। मंडी की धान की फसल आनी शुरू हो गई है और सरकार अभी तक गेहूं की लिफ्टिंग नहीं करवा सकी है।
एनके शर्मा ने आज किसानों के आहवान पर मंडी का दौरा करते हुए किसानों की समस्याएं सुनी। शर्मा ने कहा कि लालडू की अनाज मंडी में गेहूं के ढेर लगे हुए हैं। गेहूं का सीजन कई माह पहले बीत चुका है। इसके बावजूद मंडियों से गेहूं का उठान नहीं हुआ है। दूसरी तरफ किसानों ने धान की फसल मंडी में लानी शुरू कर दी है। मंडी में कहीं धान को सुखाया जा रहा है तो कहीं झरने से सफाई करवाई जा रही है।

पूर्व विधायक ने सुनी किसानों की समस्याएं
बिजली कटौती व किसानों की समस्या पर आज एसडीएम दफ्तर का घेराव


सरकार की अनदेखी के चलते मंडी में खुले आसमान के तले फसल पड़ी है। बारिश में किसानों की मेहनत पर पानी फिर सकता है। शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में मंडी में धान की आवक तेज होगी तो यहां कोई जगह नहीं मिलेगी। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। मंडी में अभी तक बारदाने की प्रबंध नहीं हुआ है।
शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार सोची समझी साजिश के तहत किसानों को बर्बाद कर रही है। पहले शंभू बॉर्डर पर किसानों पर लाठीचार्ज करवाया गया। इसके बाद किसानों को घरों में नजरबंद किया गया। आप के एक विधायक ने धरने पर बैठे किसानों की ट्रालियां तक चोरी कर ली, जिसकी जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
एनके शर्मा ने कहा कि मौजूदा सरकार बिजली आपूर्ति करने में बुरी तरह से फेल साबित हुई है। कुप्रबंधन के चलते आज भी आठ से दस घंटे के कट लग रहे हैं। बिजली कटौती के कारण शहरी, ग्रामीण तथा किसान उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बिजली संकट तथा किसानों के मुद्दे पर बुधवार को डेराबस्सी में एसडीएम दफ्तर के आगे धरना दिया जाएगा।
इस अवसर पर सर्कल प्रधान गुरविंद्र सिंह, रोहित रतन, संजू प्रजापति, बिक्रम सिंह सरसीणी, विक्की डहर, बुल्लू राणा, रघुबीर जुनेजा, घनश्याम लाल गुल्ला, गुरजीत कुरली, हरपाल सिंह मगरा समेत कई गणमान्य मौजूद थे।
Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X