Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

अमृतसर में नशीले पदार्थ और अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े आठ गिरफ्तार

Updated on Tuesday, September 15, 2026 18:31 PM IST

अमृतसर, १५ सितंबर। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने आठ व्यक्तियों को ९.५४९ किलो हेरोइन, ५.४५९ किलो अफीम और अवैध .३० बोर पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले तीन बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी मंगलवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान राजिंदर सिंह (२७) निवासी इंदिरा कॉलोनी, अमृतसर; विनय (२६) निवासी ग्वाल मंडी, अमृतसर; प्रदीप सिंह (३७) निवासी गांव वरनाली हरशा छीना, अमृतसर; करन सिंह उर्फ करन (२४), नवनीत उर्फ कीड़ा (१८) और जशनदीप सिंह उर्फ धुन्नी (१९), तीनों निवासी गांव अटारी, अमृतसर; बलजिंदर सिंह (३७) निवासी बाबा बूढ़ा सिंह कॉलोनी, अमृतसर तथा अमृत पाल सिंह उर्फ अमृत (२५) निवासी गांव बोपाराय बाज सिंह, अमृतसर देहाती के रूप में हुई है।

९.५ किलो हेरोइन, ५ किलो अफीम और एक पिस्तौल बरामद
गिरफ्तार आरोपी ड्रोन से भेजी गई खेप प्राप्त कर आगे सप्लाई कर रहे थे


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उक्त आरोपी कथित तौर पर विदेशी तस्करों से जुड़े हुए थे और ड्रोन के माध्यम से भेजी गई हेरोइन, अफीम और अवैध हथियारों की खेपें प्राप्त कर आगे सप्लाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों तथा सप्लाई नेटवर्क में शामिल अन्य साथियों के बीच संबंधों का भी पता लगा लिया है।

डीजीपी ने बताया कि इस मामले के आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने, इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने तथा नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।

पहले ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस ने विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजिंदर सिंह को एक .३० बोर पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के आधार पर उसके साथी विनय को ४.२ किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि विनय द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर एक अन्य साथी प्रदीप सिंह को १.२ किलो और अफीम सहित गिरफ्तार किया गया।

दूसरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए सीपी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने करन सिंह उर्फ करन को ७ किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आगे की जांच के दौरान उसके साथियों नवनीत सिंह उर्फ कीड़ा और जशनदीप सिंह उर्फ धुन्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

तीसरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए सीपी हरमनबीर गिल ने बताया कि पुलिस ने विशेष सूचना के आधार पर बलजिंदर सिंह और अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से २.५ किलो हेरोइन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है। इस संबंध में तीन मामले दर्ज किए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X