Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

सीरियल किलर को तीसरे केस में भी उम्र कैद की सजा

Updated on Tuesday, September 15, 2026 18:24 PM IST

चंडीगढ़। चंडीगढ़ की जिला अदालत ने सीरियल किलर मोनू कुमार के मामले में अहम फैसला सुनाते हुए रेप और हत्या के तीसरे केस में भी दोषी करार देते उम्र कैद की सजा सुनाई है। यह सजा बुजुर्ग से रेप के बाद हत्या मामले में सुनाई गई है। दोषी मोनू कुमार ने गिरफ्तारी के बाद ३ महिलाओं की हत्या करने की बात कबूली। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान जुटाए सबूतों के आधार पर उसके खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की।
अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने मोनू के खिलाफ सबूत पेश किए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उसे दोषी करार दिया। वहीं, एक पुराने केस में सबूत न मिलने के कारण मोनू बरी हो चुका है।

महिलाओं का रेप कर की थी हत्या


वर्ष २०१० में सेक्टर-३८ में रूक्च्र छात्रा (२१) से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में मोनू का नाम सामने आया था। छात्रा का शव सेक्टर-३८ के पास मिला था। उसे पत्थरों से कुचलकर मारा गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। करीब १४ साल तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई थी।
वर्ष २०२२ में भी उसने एक महिला को मारा था। मोनू ने पुलिस पूछताछ के दौरान मलोया निवासी एक ऑटो ड्राइवर की पत्नी (४०) की हत्या करने की बात कबूली। पुलिस ने बताया कि घटना ११ जनवरी २०२२ की रात की थी। फरवरी २०२४ में उसने एक महिला (६०) का भी रेप किया। चंडीगढ़ के मलोया वन क्षेत्र में सेक्टर-५४ के पास महिला सुनसान रास्ते से जा रही थी। मोनू ने उसे पकड़ लिया। रेप के बाद उसका गला घोंट दिया और मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। इसी मामले में पुलिस की जांच के दौरान मोनू पकड़ा गया था। उसने तीनों रेप और मर्डर की वारदातों को कबूला।
मोनू के खिलाफ पहला मामला वर्ष २००८ में आया था, जब २० साल की उम्र में उसने हिमाचल के चंबा क्षेत्र में एक युवती के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी थी। वह उस दौरान ड्राइवरी सीख रहा था और हिमाचल जाता रहता था। वहीं, उसकी मुलाकात एक युवती से हुई थी। उसने उस युवती का अपहरण कर उसके साथ रेप किया। बाद में उसने युवती के सिर में नुकीले हथियार व पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी थी।
मोनू को तीनों मामलों में दोषी करार दिया गया है। छात्रा से रेप के बाद हत्या के मामले में मोनू को जिला अदालत ने २८ नवंबर २०२५ को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वहीं, ४० वर्षीय महिला के रेप और हत्या के मामले में ने मोनू को अगस्त २०२६ में उम्रकैद की सजा के साथ १ लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। अब ६० वर्षीय महिला से रेप और हत्या के मामले में मोनू को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X