Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

पंजाब कांग्रेस ने पहली बार चंडीगढ़ में दिखाई सियासी ताकत

Updated on Tuesday, September 15, 2026 18:19 PM IST

चंडीगढ़, १५ सितंबर: पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी महासचिव सचिन पायलट के नेतृत्व में आज हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के घर की ओर मार्च किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दलित व्यक्ति गुलजार सिंह की आत्महत्या के मामले में चीमा के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
पुलिस ने बड़ी संख्या में जवान तैनात करके प्रदर्शनकारियों को चीमा के घर तक पहुंचने से रोक दिया। पुलिस ने आगे बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वाटर कैनन भी चलाए। वाटर कैनन के इस्तेमाल से वरिष्ठ नेता कुलजीत सिंह नागरा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए।


इस मौके पर सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस का वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ कोई निजी मामला नहीं है। लेकिन सवाल यह है कि जब किसी व्यक्ति ने अपने आखिरी बयान में मंत्री का नाम लिया है, तो क्या कानून के अनुसार स्नढ्ढक्र दर्ज कर जांच नहीं होनी चाहिए? पायलट ने कहा कि गुलजार सिंह की आत्महत्या पंजाब के हालात को दिखाती है। उन्होंने कहा कि आप सरकार जो दावे कर रही है, जमीन पर हालात उससे बिल्कुल अलग हैं।


वित्त मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मार्च का नेतृत्व किया
सचिन पायलट बोले क्या कानून के अनुसार एफआईआर दर्ज कर जांच नहीं होनी चाहिए
पुलिस ने चलाए वाटर कैनन, कई नेता हुए चोटिल


उन्होंने आप को याद दिलाया कि चुनाव से पहले पार्टी ने दलित उपमुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि दलित उपमुख्यमंत्री बनाना तो दूर, आप सरकार में गुलजार सिंह जैसे दलितों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
अरविंद केजरीवाल के चुनाव से पहले किए गए उस वादे का जिक्र करते हुए कि सरकार बनने के तीन महीने में ड्रग्स खत्म कर दिए जाएंगे, पायलट ने कहा कि आप के करीब पांच साल के शासन के बाद पंजाब में च्चिट्टाज् इतनी आसानी से मिल रहा है कि अब इसकी च्च्होम डिलीवरीज्ज् तक हो रही है।


वरिष्ठ पंजाब कांग्रेस नेताओं, पीसीसी अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी आप सरकार को घेरते हुए कहा कि आप सरकार पंजाब की सबसे खराब सरकार साबित हुई है। सभी कांग्रेस नेताओं ने सचिन पायलट को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सबसे बड़ा लक्ष्य २०२७ का विधानसभा चुनाव जीतना है। नेतृत्व का फैसला बाद में पार्टी हाईकमान करेगा।
इस मौके पर पीसीसी अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, ब्रह्म मोहिंद्रा, विजय इंदर सिंगला, राणा के.पी. सिंह, डॉ. अमर सिंह, सुखपाल सिंह खैरा, राणा गुरजीत सिंह, गुरजीत सिंह औजला, भारत भूषण आशु, डॉ. राज कुमार वेरका, सुखविंदर सिंह डैनी, संगत सिंह गिलजियां, कुलजीत सिंह नागरा, अमरप्रीत लाली, लखवीर सिंह लखा, बलबीर सिंह सिद्धू, अमित विज, पवन आदिया, सुखविंदर सिंह सरकारिया, इंद्रबीर बुलारिया, गुरकीरत सिंह, बलजीत कौर सहित कई नेता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X