Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे को कनाडा से डिपोर्ट किए जाने के बाद हिरासत में लिया

Updated on Tuesday, September 15, 2026 18:12 PM IST

चंडीगढ़, १५ सितंबर। पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे को कनाडा से डिपोर्ट किए जाने के बाद हिरासत में ले लिया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।
पहचाने गए आरोपी करमवीर सिंह, निवासी गांव बहादर के, लुधियाना को एजीटीएफ की टीम ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे, नई दिल्ली पहुंचने पर गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस द्वारा केंद्रीय एजेंसियों की मदद से जग्गू भगवानपुरिया गैंग के मुख्य गुर्गे और भगोड़े अपराधी अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दालम को मोल्दोवा गणराज्य से हवालगी किए जाने के बाद की गई है।

डिपोर्ट किए आरोपी अमेरिका में अनमोल बिश्नोई को दी थी लॉजिस्टिक सहायता व छिपने की जगह
आरोपी जबरन वसूली, लूट-खसोट, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर अपराधों में वांछित था


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी करमवीर सिंह ने अमेरिका में अनमोल बिश्नोई को लॉजिस्टिक सहायता और छिपने की जगह उपलब्ध करवाई थी। वह थाना स्टेट क्राइम, एस.ए.एस. नगर में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), आर्म्स एक्ट और पासपोर्ट एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर में वांछित था। डीजीपी ने बताया कि एजीटीएफ पंजाब द्वारा ३ सितंबर, २०२६ को एक लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था।
अधिक विवरण साझा करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) प्रमोद बान ने बताया कि आरोपी करमवीर सिंह आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है और उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, हथियारबंद लूट-खसोट, जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंधित कम से कम पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। एडीजीपी ने कहा कि उसके संचालन संबंधी संबंधों, गैर-कानूनी फंडिंग स्रोतों और गैंग के अन्य सदस्यों के साथ संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X