Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

पंजाब सरकार के सार्थक प्रयास ग्रामीण विकास को दे रहे बड़ा प्रोत्साहन: तरुनप्रीत सिंह सौंद

Updated on Sunday, September 13, 2026 18:32 PM IST

चंडीगढ़, 13 सितंबर: पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्यभर में ग्रामीण विकास को बड़ा प्रोत्साहन देने के लिए लगातार सार्थक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ (वीबी-जी राम जी) योजना के तहत भी पंजाब के गांवों में बड़े स्तर पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 1 जुलाई, 2026 से अब तक इस योजना के तहत 1.88 लाख से अधिक दिहाड़ियां सृजित की गई हैं, जिससे रजिस्टर्ड लाभपात्री परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए इस योजना के तहत नए लाभार्थियों को भी शामिल कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नीतियों और पहलों का उद्देश्य ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, ग्रामीण परिवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना तथा गांवों में टिकाऊ विकास को प्रोत्साहित करना है।

वीबी-जी राम जी के तहत 1.88 लाख से अधिक दिहाड़ी सृजित कर लाभपात्री परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया: ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री

केंद्र द्वारा राज्यों पर अतिरिक्त बोझ डाले जाने के बावजूद पंजाब सरकार वीबी-जी राम जी को प्रभावी ढंग से लागू कर रही: सौंद

वीबी-जी राम जी के तहत लाभार्थियों को समय पर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा: सौंद


ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि हालांकि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई नई योजना से राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ा है, लेकिन पंजाब सरकार इसे प्रभावी और व्यवस्थित ढंग से लागू कर रही है, ताकि ग्रामीण विकास कार्य बिना किसी रुकावट के जारी रहें और योजना का लाभ जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि वीबी-जी राम जी योजना के तहत लाभार्थियों की मजदूरी समय पर जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कामगारों को उनकी बनती मजदूरी बिना किसी अनावश्यक देरी के समय पर मिले। उन्होंने कहा कि पारदर्शी एवं कुशल प्रशासन सुनिश्चित करने के साथ-साथ विभाग द्वारा भुगतान प्रक्रिया की भी नजदीकी निगरानी की जा रही है।

स. सौंद ने बताया कि इस योजना के तहत बड़े स्तर पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिनमें तालाबों की मरम्मत एवं नवीनीकरण, पार्कों का विकास, पौधरोपण अभियान, जल संरक्षण, जल स्रोतों का विकास, गलियों एवं नालियों का निर्माण एवं नवीनीकरण, सड़कों से संबंधित कार्य तथा अन्य सामुदायिक परिसंपत्तियों का विकास शामिल है।

उन्होंने कहा कि ये कार्य न केवल ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहे हैं, बल्कि गांववासियों को उनके अपने गांवों में ही रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करवा रहे हैं। इससे रोजगार की तलाश में ग्रामीण लोगों को बाहर जाने की आवश्यकता लगातार कम हो रही है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जमीनी स्तर पर योजना में पारदर्शिता, इसके प्रभावी प्रबंधन और सही क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से निगरानी की जा रही है।

स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गांवों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ बेहतर बुनियादी ढांचा और नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाकर गांवों को मजबूत, हरा-भरा और अधिक खुशहाल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा वीबी-जी राम जी योजना का सुचारु एवं प्रभावी क्रियान्वयन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और गति देगा तथा पंजाब के गांवों को अधिक विकसित, आत्मनिर्भर और टिकाऊ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X