Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

तरनतारन में RPG हमले के आरोपी की गोली मारकर हत्या

Updated on Saturday, September 12, 2026 19:10 PM IST

तरनतारन: जिले के नौशहरा पन्नूआं गांव में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अजमीत सिंह के रूप में हुई है। उसका नाम वर्ष 2022 में सरहाली थाने पर हुए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) हमले के मामले में सामने आया था। वह इस मामले में बठिंडा जेल में बंद रहा था और फिलहाल जमानत पर बाहर आया हुआ था।

जानकारी के मुताबिक अजमीत सिंह गांव के सरकारी अस्पताल के बाहर मौजूद था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उस पर गोलियां चला दीं। हमले में गंभीर रूप से घायल अजमीत सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

पुलिस जांच में अजमीत सिंह का नाम 9 दिसंबर 2022 को सरहाली थाने पर हुए RPG हमले के दौरान सामने आया था। उस समय रात करीब 11:18 बजे दो नाबालिग हमलावरों ने थाने की इमारत को RPG-26 से निशाना बनाया था।

घटना के बाद पंजाब पुलिस ने इस मामले में विदेश से संचालित नेटवर्क से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करने का दावा किया था। इसी मामले में अजमीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था और वह बठिंडा जेल में बंद था। बाद में उसे जमानत मिल गई थी।

अजमीत सिंह की हत्या के पीछे क्या वजह रही, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस पुरानी रंजिश, आपराधिक विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। एसपी इन्वेस्टिगेशन डॉ. रिपुतापन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X