Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

फिरोजपुर जिला अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली कराया परिसर

Updated on Saturday, September 12, 2026 19:00 PM IST

फिरोजपुर, 12 सितंबर: फिरोजपुर के जिला अदालत परिसर में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अदालत के आधिकारिक ईमेल पर बम धमकी का संदेश मिला। एहतियात के तौर पर पुलिस ने पूरे परिसर को खाली करवा दिया और आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी। सुरक्षा एजेंसियों ने कई घंटे तक परिसर में तलाशी अभियान चलाया।

 

यह धमकी उस दिन मिली, जब जिला अदालत परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना था। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन धमकी के बाद पुलिस ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिसर खाली करवाया। सुरक्षा जांच के चलते अदालत की कार्यवाही भी सुबह 11.30 बजे तक स्थगित रही।

 

सूचना मिलते ही एसपी दलवीर सिंह, डीएसपी (डी) बरजिंदर सिंह, डीएसपी (ग्रामीण) करण शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की मदद से अदालत परिसर के कमरों, कार्यालयों, गलियारों और अन्य हिस्सों की गहन तलाशी ली। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

 

एसपी दलवीर सिंह ने बताया कि पूरे परिसर की अच्छी तरह जांच की गई है और अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। उन्होंने कहा कि धमकी को गंभीरता से लिया जा रहा है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। तकनीकी टीमें धमकी भरा ईमेल भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने में जुटी हैं।

 

गौरतलब है कि फिरोजपुर जिला अदालत परिसर को करीब नौ महीनों में यह पांचवीं बार धमकी मिली है। इससे पहले 8 जनवरी, 6 अप्रैल, 12 अगस्त और 26 अगस्त को भी धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए थे। बार-बार मिल रही ऐसी धमकियों से वकीलों, न्यायिक अधिकारियों और अदालत आने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है और न्यायिक कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।

 

एडवोकेट रोहित अरोड़ा ने कहा कि इस तरह की धमकियों से अदालतों के कामकाज पर असर पड़ने के साथ-साथ परिसर में आने वाले लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है। उन्होंने संबंधित एजेंसियों से धमकी देने वालों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X