Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

पंजाब पुलिस ने मोल्दोवा से भगोड़े गैंगस्टर अमृत दालम को भारत लाया, यूरोप से पहली हवालगी

Updated on Saturday, September 12, 2026 18:53 PM IST

चंडीगढ़, 12 सितंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर शुरू की गई ‘गैंगस्टरां ते वार ’ मुहिम के तहत अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल (ओएफटीईसी) ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से जग्गू भगवानपुरिया गैंग के एक प्रमुख गुर्गे और भगोड़े अपराधी अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दालम की मोल्दोवा गणराज्य से हवालगी प्राप्त  की है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां दी।

यह आरोपी अमृत दालम हत्या, हत्या के प्रयास, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), शस्त्र अधिनियम तथा नशीले पदार्थों से संबंधित कई मामलों में वांछित है।

– जग्गू भगवानपुरिया गैंग का प्रमुख गुर्गा,अमृत दालम हत्या, यूएपीए, शस्त्र अधिनियम और नशीले पदार्थों से जुड़े कई मामलों में वांछित: डीजीपी गौरव यादव

– डीजीपी पंजाब ने मोल्दोवा व अज़रबैजान की अथॉरिटीज, आईपीसीयू-सीबीआई, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय तथा अन्य केंद्रीय एजेंसियों का किया आभार व्यक्त

– ओएफटीईसी की स्थापना से अब तक 10 अति वांछित भगोड़ों को वापस भारत लाया गया


उल्लेखनीय है कि आरोपी अमृत दालम को 24 फरवरी, 2026 को मोल्दोवा के अधिकारियों ने उस समय हिरासत में लिया था, जब वह ओटासी राज्य की सीमा पार कर यूक्रेन जाने का प्रयास कर रहा था। इसके बाद पंजाब के ओएफटीईसी के माध्यम से उसकी हवालगी की प्रक्रिया शुरू की गई। इस प्रक्रिया के दौरान कोर्ट ऑफ चिसीनाउ ने 26 मई, 2026 को अमृतपाल सिंह को भारत वापस भेजने की अनुमति प्रदान की। हवालगी के आदेश के खिलाफ उसकी अपील को कोर्ट ऑफ अपील सेंटरू ने 16 जुलाई, 2026 को खारिज कर दिया, जिसके बाद हवालगी का आदेश अंतिम हो गया।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी की हवालगी के बाद पंजाब पुलिस की चार सदस्यीय टीम उसे भारत वापस लाने के लिए मोल्दोवा भेजी गई। एसपी एजीटीएफ बिक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व वाली इस टीम में इंस्पेक्टर पुषविंदर सिंह, एसआई जसप्रीत सिंह और एएसआई वरिंदर कुमार शामिल थे।

डीजीपी ने बताया कि आरोपी अमृत दालम को पंजाब पुलिस की टीम ने शुक्रवार को मोल्दोवा के चिसीनाउ एयरपोर्ट से हिरासत में लिया और टीम शनिवार सुबह नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची। उन्होंने कहा कि आरोपी को पंजाब लाकर उसके खिलाफ कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “यह पंजाब पुलिस द्वारा किसी यूरोपीय देश से हासिल की गई पहली हवालगी है, जो संगठित अपराध के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।” उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन ईस्टर्न रीच’ के सफल समापन को भी दर्शाती है। छह महीने तक चले इस अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन में खुफिया सूचनाओं के आधार पर लगातार निगरानी, रणनीतिक खुफिया जानकारी जुटाने तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय शामिल रहा।

डीजीपी गौरव यादव ने एजीटीएफ पंजाब और ओएफटीईसी पंजाब के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए इस अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए मोल्दोवा और अज़रबैजान की अथॉरिटीज, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (आईपीसीयू-सीबीआई) की इंटरनेशनल पुलिस कोऑपरेशन यूनिट (आईपीसीयू), गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय तथा अन्य सभी केंद्रीय एजेंसियों का आभार व्यक्त किया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि आरोपी अमृत दालम कम से कम सात हत्या के मामलों में वांछित है। इनमें 2019 में बटाला में दलबीर सिंह की हत्या, 2024 में होशियारपुर में अमरजीत लाल और कश्मीरी लाल की दोहरी हत्या, 2025 में धर्मजीत सिंह उर्फ धर्मा की हत्या, 2025 में कंवल महाजन और सरबजीत सिंह उर्फ काका की दोहरी हत्या तथा 2025 में जसदीप सिंह उर्फ दीप चीमा की हत्या के मामले शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि आरोपी अक्टूबर 2024 में हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी हीरा सिंह पुत्र गुरपाल के विवरण पर तैयार किए गए फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल करके विदेश फरार हो गया था।

एडीजीपी ने बताया कि विदेश फरार होने के बाद कई देशों में आरोपी अमृत दालम की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। पंजाब पुलिस ने उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया था और समय-समय पर केंद्रीय एजेंसियों के साथ उसके फर्जी पासपोर्ट तथा संभावित ठिकानों से संबंधित जानकारी साझा की जाती रही। इन प्रयासों और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप उसकी हवालगी संभव हो सकी।

इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी), काउंटर इंटेलिजेंस, आशीष चौधरी ने बताया कि ओएफटीईसी की स्थापना के बाद मौजूदा हवालगी सहित अब तक 9 अति वांछित भगोड़ों को विभिन्न देशों से भारत वापस लाया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि सेल के ठोस प्रयासों के परिणामस्वरूप इस वर्ष हवालगी से संबंधित भेजी गई दो अनुरोधों में सफलता मिली है, जिनमें यूएई से अमृतपाल मेहरों की हवालगी का मामला भी शामिल है।

आईजीपी ने बताया कि ओएफटीईसी द्वारा विदेश में रह रहे 11 अन्य भगोड़ों की हवालगी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X